कोतवाली प्रभारी सूर्यभानसिंह के अनुसार अम्बेडकर नगर के राजेश सिकलीघर और उसके बहनोई दिलीप सिकरीघर का पुश्तैनी जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में ईंट और हाथापाई में राजेश घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे बलराम की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक राजेश के बहनोई दिलीप और दिलीप के दो बेटे रवि व श्यामलाल को गिरफ्तार किया। तीनों को दो दिन के रिमाण्ड पर लिया। उधर, पुलिस ने मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस जाप्ता रातभर घर के आसपास तैनात रहा।
दो मकान और एक भूखंड पर विवाद
पुलिस के अनुसार राजेश के दो भाई और तीन बहन है। उनके अम्बेडकर नगर और पंचवटी में मकान और कच्ची बस्ती में भूखंड है। इस पुश्तैनी मकान में राजेश और उसके भाइयों के अलावा बहनों का भी हिस्सा है। राजेश पुश्तैनी जमीनों को बेचना चाहता था जबकि भांजे रवि को बेचने पर आपत्ति थी। इससे पूर्व भी इस विवाद को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो चुका है।
शादी की खुशियां मातम में बदली
मृतक राजेश के बेटे की अगले माह शादी है। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। घर में खुशियों का माहौल चल रहा था। वारदात से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। द