scriptजन्म के दो घंटे बाद ही पालने में छोड़ गए नवजात पूर्णिमा को, हालत नाजुक | Newborn left in parental in bhilwara | Patrika News

जन्म के दो घंटे बाद ही पालने में छोड़ गए नवजात पूर्णिमा को, हालत नाजुक

locationभीलवाड़ाPublished: Feb 20, 2019 12:54:19 am

Submitted by:

tej narayan

मातृ एवं शिशु चिकित्सालय परिसर में मिली

Newborn left in parental in bhilwara

Newborn left in parental in bhilwara

भीलवाड़ा।

यहां मातृ एवं शिशु चिकि त्सालय (एमसीएच) के पालने में मंगलवार शाम कोई नवजात बालिका को छोड़ गया। नवजात प्री-म्येचोर है। उसका जन्म दो घंटे पहले ही हुआ था। गहन शिशु चिकित्सा इकाई में उसकी हालत नाजुक है। उसका जन्म पूर्णिमा पर हुआ। ऐसे में उसका नाम पूर्णिमा रखा गया।
जानकारी के अनुसार एमसीएच के पीछे रखे पालने में शाम को कोई नवजात को छोड़ गया। वार्ड में घंटी बजने पर नर्सिंगकर्मी उसे तत्काल गहन शिशु चिकित्सा इकाई में ले गए। चिकित्सकीय जांच में सामने आया कि उसका जन्म दो घंटे पहले हुआ था। साढ़े सात माह में ही प्रसव होने से कमजोर है। उसका वजन 1 किलो 190 ग्राम है। इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी को दी गई। उसका जन्म पूर्णिमा पर हुआ। एेसे में उसका नाम पूर्णिमा रखा गया। उसका जन्म दो घंटे पहले ही हुआ था। गहन शिशु चिकित्सा इकाई में उसकी हालत नाजुक है। उ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो