उसका वजन भी कम था। मालूम हो, 11 जनवरी की रात 9:30 बजे कोई अज्ञात महज चंद घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची को महात्मा गांधी चिकित्सालय की एमसीएच यूनिट के पालना गृह में छोड़ गया था। वार्ड में घंटी बजने पर नर्सिंगकर्मी आए और सर्दी से कांप रही बालिका को तत्काल वार्ड में भर्ती किया। वहां हीटर में रखकर सामान्य करने के बाद उसका उपचार जारी था।
युवक ने किया जान देने का प्रयास मंगरोप थाना क्षेत्र के काबरा में युवक ने घर में फंदे पर झूलकर जान देने की कोशिश की। नारायण कुमावत (२८) की घर पर फांसी लगाने के प्रयास में तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची।