scriptअब विधायक सुधारेंगे चिकित्सालयों की व्यवस्था | Now MLAs will improve the system of hospitals in bhilwara | Patrika News

अब विधायक सुधारेंगे चिकित्सालयों की व्यवस्था

locationभीलवाड़ाPublished: Aug 03, 2020 04:15:10 pm

Submitted by:

Suresh Jain

हर साल अपने क्षेत्र में देंगे १-१ करोड़ रुपए, शेष राशि अन्य मद में होगी खर्च

Now MLAs will improve the system of hospitals in bhilwara

Now MLAs will improve the system of hospitals in bhilwara

भीलवाड़ा .

विधायक अब अपने कोष का आधा हिस्सा चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने में व्यय करेंगे। शेष राशि अन्य कार्य तथा किसानों के हित पर व्यय किए जाएंगे। यह योजना जिले के विधायक बनाने में जुट है। राज्य सरकार के नए आदेश के तहत अब हर साल मिलने वाले सवा दो करोड़ में से एक करोड़ रुपए चिकित्सा क्षेत्र में तथा शेष राशि आधारभूत सुविधा पर व्यय की जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना संकट के चलते विधायकों को मिलने वाले विधायक कोष पर सरकार ने केवल कोविड़ पर खर्च करने के एि कहा था। इसके चलते विधायको ने से लोगों तक खाद्य सामग्री, मास्क व सेनेटाइजर पहुंचाने पर व्यय किए। जिले में ६५० करोड़ रुपए कोरोना के दौरान विधायकों ने व्यय किए है।
राज्य सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद विधायकों ने अपने क्षेत्र में क्या विकास कार्य करवाना है उसकी योजना को लेकर जिले के सातों विधायकों से चर्चा की गई। विधायकों का कहना था कि कृषि के क्षेत्र में सरकार की कई योजनाए है।
यह कहा विधायकों ने
किसानों के लिए अलग से पैकेज की बात विधानसभा में करेंगे। वैसे एक करोड़ कोविड-19 को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था के लिए ही रखा है। शेष राशि अन्य कार्य पानी, बिजली तथा शिक्षा के क्षेत्र में व्यय किया जाएगा। अब तक ५५ लाख रुपए तो घरों के उपर से निकल रहे बिजली के तारों को हटाने पर व्यय किए है। इसके अलावा मांडल व करेड़ा में चम्बल पेयजल योजना पर २४२ करोड़ रुपए की योजना बनाई है।
रामलाल जाट विधायक मांडल
……………
सवा करोड़ से नहीं हो सकता किसानों का भला
सवा दो करोड़ में से एक करोड़ चिकित्सा पर व्यय होगा। शेष सवा करोड़ से किसानों के लिए क्या होगा। क्षेत्र में पीने का पानी, सडक़ व मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर बजट व्यय करना होगा। क्षेत्र में 72 ग्राम पंचायतों है। किसानों को लेकर मन में बहुत कुछ है लेकिन इतनी सी रकम से कुछ नहीं होता है।
जब्बरसिंह सांखला, विधायक आसीन्द
…………………..
अस्पताल की व्यवस्था को सुधारेंगे
चिकित्सा क्षेत्र में अभी सुधार की बहुत संभावना है। १०८ एम्बुलेंस मंगवाई जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में चार दिवारी व शोचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। पानी की जहां समस्या है उस पर ध्यान दिया जाएगा। किसानों के लिए सरकार आपदा प्रबन्ध के तहत व्यय करती है।
गोपीचन्द्र मीणा, विधायक जहाजपुर
………………..
पानी की समस्या अधिक है
क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी की समस्या है। लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। चिकित्सा के क्षेत्र में हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। किसानों की मदद की जहां भी आवश्यकता होगी उसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
गोपाल खंडेलवाल विधायक मांडलगढ़
……………….
कोविड के नाम से मिले बजट से चिकित्सा के क्षेत्र में कई उपकरण आए है। फिर भी किसी उपकरण की आवश्यकता होगी तो उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। मोहल्लों में छोटे-छोटे काम बहुंत होते है। पाइप लाइन की जहां जरूरत होगी वहा डलवाई जाएगी।
विट्टलशंकर अवस्थी, विधायक भीलवाड़ा
………….
बिजली के तार हटाएं जाएंगे
घरों की छतों के उपर से बिजली के तार निकल रहे है। उन्हें हटाए जाएंगे। पानी व बिजली के समस्या के निराकरण पर व्यय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में जहां भी बजट की जरूरत होगी लगाया जाएगा। जिले के किसानों के लिए सरकार से अलग से बजट की मांग की जाएगी।
कैलाश त्रिवेदी, विधायक रायपुर-सहाड़ा
…………..
किसानों की मदद के लिए तैयार है
किसानों की समस्या को लेकर वैसे भी चिन्ता रहती है। उनकी जो भी समस्या सामने आती है उसका समाधान कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। विधायक मद से खर्च को लेकर तो जो गाइड लाइन होगी उसके अनुसार राशि खर्च की जाएगी। चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी एक करोड़ का बजट दिया जाएगा।
कैलाश मेघवाल, विधायक शाहपुरा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो