scriptमहानवमी पर कन्याओं को कराया भोजन, पूजन | On Mahanavami, the girls were given food, worship | Patrika News

महानवमी पर कन्याओं को कराया भोजन, पूजन

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 15, 2021 10:02:18 am

Submitted by:

Suresh Jain

दशहरा पर्व आज, नहीं होगा रावण दहन

महानवमी पर कन्याओं को कराया भोजन, पूजन

महानवमी पर कन्याओं को कराया भोजन, पूजन

भीलवाड़ा।
जिले भर में नवमी का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। कन्याओं का पूजन किया गया तथा आठ दिन से चल रहे हवन व यज्ञ की भी पूर्णाहुति हुई। दशहरा शुक्रवार को मनाया जाएगा। हालांकि इस बार पुतला दहन का कार्यक्रम नहीं होगा। घरों में दियाड़ी व कन्या पूजन किया गया।
हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्र के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान नवचंडी पाठ के यज्ञ की पूर्णाहुति, कन्या भोज व ब्राह्मण भोज के साथ सम्पन्न हुए। महंत हंसराम उदासीन के सानिध्य में हरिशेवा उदासीन आश्रम में सम्पूर्ण नवरात्र के दौरान नित्यप्रति विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, मंडल पूजन, गणपति पूजन व माँ दुर्गा का अभिषेक हवन, पूजन नवचण्डी पाठ आदि के चलते हवन, यज्ञ सम्पन्न हुआ।
बाबाधाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में बाबाधाम मंदिर प्रांगण में विद्युत सजावट व आकर्षक रंग बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया गया। आठ दिन माता का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रतिदिन सुबह आरती के बाद हवन, पूजन किया गया। सुबह 9.15 बजे से आचार्य पण्डित शिवप्रकाश जोशी व आचार्य योगेन्द्र शास्त्री, पण्डित गोविन्द गौतम व अन्य पण्डितों के द्वारा पूर्णाहूति हुई। उसके बाद आरती हुई। नवमी पर पूर्णाहुति के बाद कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाकर, मां की चुनरी ओढ़ाकर, उन्हें फल भेंट कर भोजन प्रसादी स्वयं विनीत अग्रवाल के द्वारा करवाई गई। 31 चौपहिया वाहनों के साथ नवरात्र में माताजी की घट स्थापना में अष्ट धातु की मूर्ति की स्थापना की गई थी। मूर्ति विसर्जन में मूर्ति जो अष्ट धातु मूर्ति को बाबा धाम लाया गया वहां मंदिर में प्रतिदिन उस मूर्ति की भी पूजा पाठ होगी। राजेश नैनावटी ने बताया कि रात्रि 8.15 बजे बाबा धाम परिवार का फैन्सी ड्रेस गरबा नृत्य हुआ। शरद पूर्णिमा के दिन आरती के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।
गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री हवन करवाया गया। हवन गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल की सरोजना व्यास ने कराया। हवन तीन पारियों में चला। सभी साधकों ने 9 दिन के अनुष्ठान का समापन हवन कर किया। कन्याओं को भोजन कराया गया। बिंदु चौधरी व आशा सोमानी का सहयोग रहा।
भाविप शाखा चंद्रशेखर आजादनगर की ओर से नवमी पूजन व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी बसाओ सप्ताह के समापन पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशपुरा में कन्याभोज व स्टेशनरी का वितरण किया। दीपेश खण्डेलवाल ने बताया कि 161 कन्याएं व 80 बालकों को भोजन करवाया ।
सनातन ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव शर्मा व राष्ट्रीय संयोजिका सुनीता जोशी के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में बापुनगर कन्याओं का पूजन किया गया। राष्ट्रीय संयोजिका सुनीता जोशी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
कोली समाज की ओर से महावीर व्यायामशाला (अखाड़ा) पंचायत शुक्रवार सुबह 9 बजे दशहरे पर अखाड़ा प्रर्दशन के औजारों का पण्डित हरिओम शास्त्री के मार्गदर्शन में पूजा अर्चना की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा कोली समाज के नोहरे दादा बाड़ी में ५१ कन्याओं को भोजन कराया गया। चितौड़ प्रान्त मंत्री विनीत द्विवेदी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल तेली, मंत्री कमल राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।
पथिक नगर में डांडिया और गरबा हुए। राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महिला महासभा ने तेली समाज के नोहरे में कन्याओं का पूजन किया गया। गुजराती समिति ने मफत भाई पटेल के निवास पर गरबा किया गया। सचिव लतेश पटेल ने बताया कि दशहरे के दिन माता के गरबे का विसर्जन संतोषी माता मंदिर में किया जाएगा। चामुंडा माता विकास समिति राजपूत कॉलोनी सुभाष नगर की ओर से भजन संध्या की। अध्यक्ष प्रभु सिंह शेखावत ने बताया कि पार्षद धर्मेंद्र पारीक व जगदीश गुर्जर का स्वागत किया गया। भजन संध्या में भजन कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। झांकी भी सजाई गई। 101 कन्याओं को भोजन कराया गया। संचालन मोहन लाल शर्मा ने किया।
हिंदू जागरण मंच भीलवाड़ा और लाडो स्पोट्र्स एकेडमी ने 501 कन्याओं व शस्त्रों का पूजन बापूनगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में किया। यहां संत मोहन शरण शास्त्री ने शास्त्र- शस्त्र तथाा धर्म का मर्म बताया। शस्त्र पूजन के बाद 501 कन्याओं को भोजन कराया। मंच प्रांत मंत्री लक्ष्मण सिंह राठौड़, पार्षद लवकुमार जोशी, शंभूलाल दसलानिया व सुरेंद्र सिंह पवार आदि मौजूद थे।
मां मनसा देवी मंदिर गोकुलम विलास में नवरात्र समापन पर आरती हुई। पण्डित चंदन पुरुषोत्तम शर्मा, पार्षद इंदू बंसल, जितेन्द्र रंगलानी, हरीश मनवानी, चन्द्रप्रकाश चंदनानी, मनोहर लालवानी, जितेन्द्र मोटवानी, राजेश माखीजा मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो