scriptखरीफ में 10 फसलों का ही होगा बीमा | Only 10 crops will be insured in Kharif in bhilwara | Patrika News

खरीफ में 10 फसलों का ही होगा बीमा

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 02, 2020 10:53:01 pm

Submitted by:

Suresh Jain

राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

Only 10 crops will be insured in Kharif in bhilwara

Only 10 crops will be insured in Kharif in bhilwara

भीलवाड़ा।
राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर खरीफ के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की है। इसके तहत जिले में 10 फसलों का ही बीमा होगा। इसमें प्रमुख रूप से मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, उड़द, तिल, मूगंफली, सोयाबीन, कपास एवं ग्वार को पटवार सर्किल या तहसील स्तर पर अधिसूचित किया गया है। मुख्य खरीफ फसल मक्का को सम्पूर्ण जिले में (फूलिया कलां तहसील को छोड़कर) अधिसूचित किया गया। बीमा करना के लिए ८ जुलाई तक का समय दिया गया है। कृषि उप निदेशक (विस्तार) रामपाल खटीक ने बताया कि बीमा के लिए एसबीआइ जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को चयनित किया है।
आसीन्द: कपास, ग्वार व मक्का एवं तहसील स्तर पर उड़द, ग्वार, मूंग एवं तिल।
बदनोर : ग्वार व मक्का तथा तहसील स्तर पर कपास, ग्वार व मूंग।
बनेडा: उड़द, ग्वार व मक्का तथा तहसील स्तर पर कपास, मूंग व तिल।
हुरड़ा: कपास, ग्वार व मक्का तथा तहसील स्तर पर ग्वार व तिल।
शाहपुरा: उड़द, ग्वार व मक्का तथा तहसील स्तर पर कपास, मूंग व तिल।
फूलिया कलां: उड़द व ग्वार तथा तहसील स्तर पर कपास, ग्वार, मक्का व मूंग।
भीलवाड़ा: मक्का तथा तहसील स्तर पर उड़द, कपास, ज्वार व तिल।
हमीरगढ़: मक्का तथा तहसील स्तर पर उड़द, कपास व ज्वार।
माण्डल: मक्का व कपास तथा तहसील स्तर पर उड़द, ग्वार व तिल।
करेड़ा: मक्का तथा तहसील स्तर पर उड़द, कपास, मूगंफली व मूंग।
रायपुर: मक्का तथा तहसील स्तर पर उड़द, कपास, मूंगफली, ग्वार व ज्वार।
सहाडा: कपास व मक्का तथा तहसील स्तर पर उड़द, कपास, मूंगफली, तिल व ज्वार।
कोटडी: उड़द, कपास व मक्का तथा तहसील स्तर पर मूंगफली, तिल, ज्वार व मूंग।
जहाजपुर: उड़द, ज्वार व मक्का तथा तहसील स्तर पर बाजरा, कपास, मूंगफली व तिल।
माण्डलगढ: उड़द, मूंगफली व मक्का तथा तहसील स्तर पर कपास।
बिजौलियां: मक्का व सोयाबीन तथा तहसील स्तर पर मूंगफली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो