scriptस्वस्ति धाम में अगले साल होगा पंचकल्याणक | Panchakalyanak will be held in Swasti Dham next year | Patrika News
भीलवाड़ा

स्वस्ति धाम में अगले साल होगा पंचकल्याणक

तीन को जहाजपुर में महाधिवेशन, पात्रों का होगा चयन
 

भीलवाड़ाOct 24, 2019 / 03:19 am

rajesh jain

स्वस्ति धाम में अगले साल होगा पंचकल्याणक

स्वस्ति धाम में अगले साल होगा पंचकल्याणक,स्वस्ति धाम में अगले साल होगा पंचकल्याणक,स्वस्ति धाम में अगले साल होगा पंचकल्याणक

जहाजपुर (भीलवाड़ा)। जहाजपुर में निर्माणाधीन स्वस्तिधाम Swasti Dham जैन तीर्थ पर तीन नवम्बर को शुभकामना परिवार की ओर से वृहद राष्ट्रीय महाअधिवेशन होगा। इसमें आगामी जनवरी में होने वाले पंचकल्याण महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा होगी और पात्रों का चयन किया जाएगा।
पंचकल्याणक समिति अध्यक्ष विनोद जैन टोरडी ने बताया कि हर साल शुभकामना परिवार की ओर से देश में किसी जगह पर महाअधिवेशन होता है। इसमें वर्ष भर होने वाले आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी जाती है।
साथ ही भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होती है। स्वस्ति धाम Swasti Dham तीर्थ का पंचकल्याणक Panchakalyanak आचार्य ज्ञान सागर ससंघ एवं आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के सान्निध्य में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा। पंचकल्याणक महोत्सव को अधिक भव्य बनाने, देश के सभी वर्गों को जोडऩे एवं बोली के माध्यम से पात्रों का चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर आए लोग अपने अनुभव एवं विचार एक खुले मंच पर रखेंगे। महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन एवं पारस जैन के अनुसार 3 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की सम्भावना है। इसी दिन स्वस्तिधाम रथ का लोकार्पण कर 108 स्थानों पर प्रचार के लिए रवाना किया जाएगा।
प्रचार सचिव मनोज जैन आदिनाथ एवं श्रेयांस जैन ने बताया कि स्वस्ति धाम Swasti Dham में निर्माणाधीन जिनालय का लगभग 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है। तिजारा क्षेत्र में चातुर्मास कर रहे आचार्य ज्ञान सागर के नवम्बर में जहाजपुर की ओर विहार करने की सम्भावना है। यह प्रथम अवसर होगा, जब आचार्य संघ जहाजपुर आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो