शिकार के फेर में पैंथर को पड़ गए जान के लाले
भीलवाड़ाPublished: Jul 10, 2023 08:40:10 pm
पैं थर की दहाड़ से हर कोई कांप जाता है, लेकिन एक पैंथर शिकार के फेर में खुद अपनी जान को दांव पर लगा बैठा। उसकी दहाड़ शिकार पर झपटने या फिर आमजन को डराने के लिए नहीं गूंजी। इस बार पैंथर की यह दहाड़ की खुद की मदद के लिए गूंजी। क्यूंकि शिकार के साथ पैंथर भी खुद कुएं में जा गिरा। सोमवार को ऐसा ही कुछ मंजर राजस्थान में नजर आया।


शिकार के फेर में पैंथर को पड़ गए जान के लाले
चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली क्षेत्र के बिछोर के जंगल में रविवार रात किसी समय पैंथर से बचने के प्रयास में जंगली सूअर भागता हुआ कुएं में जा गिरा। उसका पीछा कर रहा पैंथर भी उसी कुएं में गिर गया। दोनों ही अपनी जान बचाने के लिए पानी में तैरते रहे। एक ही कुएं में शिकार सामने होने के बावजूद पैंथर खुद की जान बचाने का प्रयास करता रहा।