scriptब्राह्मण समाज ने Article-15 फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग | Performed in protest against Article-15 film in bhilwara | Patrika News

ब्राह्मण समाज ने Article-15 फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग

locationभीलवाड़ाPublished: Jun 20, 2019 02:40:29 pm

Submitted by:

tej narayan

Article-15 फ़िल्म के विरोध में शाहपुरा तहसील क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की।

Performed in protest against Article-15 film in bhilwara

Performed in protest against Article-15 film in bhilwara

शाहपुरा।

Article-15 फ़िल्म के विरोध में शाहपुरा तहसील क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंगलवार को उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की।
उपखंड अधिकारी महावीर नायक को ज्ञापन सौंप कर फिल्म में ब्राह्मण समाज को बदनाम करने, अपमान करने, समाज की छवि को धूमिल के कई दृश्य फिल्माए गए है। इस फिल्म के माध्यम ब्राह्मणों की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है जिसे ब्रह्म समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
लोगों ने मांग की कि सभी ब्रह्म समाज Article-15 फ़िल्म का पुरजोर विरोध करते है तथा फ़िल्म का प्रदर्शन कस्बे के टॉकीज में होने से रोकने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि स्थानीय टॉकीज में इस फिल्म का प्रदर्शन हुआ तो जनआक्रोश के तहत कोई भी घटना दुर्घटना होती है उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व टॉकीज मालिक की होगी।
इस मौके पर लोकेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश व्यास, अनिल शर्मा, पंकज सुगंधी, अविनाश शर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, पवन सुखवाल आदि सभी ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो