scriptसूदखोरों की अब खैर नहीं…पिछले 6 महीने में 7 लोगों ने सूदखोरी से परेशान होकर की आत्महत्या | Police tightened its grip on moneylenders bhilwara news | Patrika News
भीलवाड़ा

सूदखोरों की अब खैर नहीं…पिछले 6 महीने में 7 लोगों ने सूदखोरी से परेशान होकर की आत्महत्या

सूदखोरों के पर काटने के लिए जिला पुलिस ने बुधवार से मुहिम शुरू की। एसपी राजन दुष्यंत ने कहा कि सूदखोरों व ब्याज माफिया की अवैध गतिविधियों के बारे में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर या व्हाट्सएप पर भी कंप्लेन दर्ज करवा सकेंगे। साथ ही गिरफ्तारी के साथ संपत्ति भी जब्त करने की बात कही।

भीलवाड़ाMar 14, 2024 / 02:37 pm

Supriya Rani

rajasthan_police_1.jpg

Bhilwara News : सूदखोरों के पर करतने के लिए जिला पुलिस ने बुधवार से मुहिम शुरू की। पुलिस जनता की शिकायतों के आधार पर प्रताड़ित करने वाले सूदखोरों को गिरफ्तार करेगी। साथ में उनकी सम्पति जब्त करने की कार्रवाई करेगी।

जिले में यह सामने आया कि बिना लाइसेंस के जरूरतमंदों को उच्च ब्याज दर पर ऋण देकर मनमानी राशि वसूलने, समय पर रकम नहीं चुकाने पर भारी जुर्माना लगा अचल संपत्ति हड़पने, मारपीट, व्यथित व्यक्ति के आत्महत्या करने की घटनाएं हाल में हुई है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि बिना लाइसेंस ब्याज का धंधा करने वाले सूदखोरों व ब्याज-माफिया के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। सूदखोरों की अवैध गतिविधियों के बारे में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियों, ग्राम रक्षक और पुलिस मित्रों की बैठकों में आमजन को जागरूक किया जाएगा। ऐसी शिकायत प्राप्त होते ही सूदखोरों और ब्याज माफिया पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

 

 

 

एसपी राजन दुष्यंत ने कहा कि सूदखोरों व ब्याज माफिया की अवैध गतिविधियों के बारे में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर या व्हाट्सएप नंबर 87648-57007 पर जानकारी देकर सहायता ले सकते हैं। पीड़ित चाहे तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

 

 

 

जिले में ब्याज माफिया के चुंगल में फंसकर छह माह में सात लोग आत्महत्या कर चुके हैं। कुछ की सम्पति पर कब्जा कर परिवार समेत बेघर करने की भी शिकायतें है। कई ऐसे हैं, जो दस हजार रुपए उधार लेने के बदले, एक लाख दे चुके हैं। इसके बावजूद सूदखोर कर्जा वसूल रहे हैं।

Home / Bhilwara / सूदखोरों की अब खैर नहीं…पिछले 6 महीने में 7 लोगों ने सूदखोरी से परेशान होकर की आत्महत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो