scriptशुभ कार्य करने से आती ही सम्रद्धि व आरोग्यता | Prosperity and healing come from doing auspicious work in bhilwara | Patrika News

शुभ कार्य करने से आती ही सम्रद्धि व आरोग्यता

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 18, 2019 11:30:05 am

Submitted by:

Suresh Jain

‘म्हारो राजस्थान समृद्ध राजस्थानÓ जन जाग्रति अभियान अभिनन्दन समारोह

Prosperity and healing come from doing auspicious work in bhilwara

Prosperity and healing come from doing auspicious work in bhilwara

भीलवाड़ा।
‘Maharo rajasthan prosperous rajasthan यह जन जाग्रति अभियान एक शुभ कार्य है। इससे समाज की अनेक समस्याओं का समाधान होगा। राज्य में सम्रद्धि आएगी। शुभ काम करने से आरोग्य, धन मिलता। मन बुद्धि के शत्रु, काम, क्रोध आदि विकारों का विनाश होता है। भीलवाड़ा शब्द ‘भीÓ हमें अपने अन्दर की और देखने व अंतर्मुख होने की प्रेरणा देता है।
‘Maharo rajasthan prosperous rajasthan ये विचार ब्रह्माकुमारी डॉ. वैशाली ने पथिक नगर सेवा केंद्र में ‘म्हारो राजस्थान समृद्ध राजस्थानÓ जन जाग्रति अभियान अभिनन्दन समारोह में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा व जल संवर्धन, किसान सशक्तीकरण, सम्पूर्ण स्वास्थ्य व व्यसन मुक्ति, हृदय रोग निवारण पर सरकार भी कार्य कर रही है। अभियान दल के सदस्य मुंबई के डॉ. वैशाली, डॉ. प्रदीप नलगे, माउंट आबू के रवि, प्रदीप, सेल्वम, रवि, ओडिशा के सरोज, सौम्या, शीतल का सम्मान किया गया। अभियान प्रबंधक रवि ने भी विचार व्यक्त किए। ब्रह्माकुमारी इन्द्रा ने सभी का अभिनन्दन किया। आशा एंड पार्टी ने व्यसनमुक्त जीवन नामक हास्य व लघु नाटिका पेश की। इसके पूर्व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम व स्मृति वन में पौधारोपण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो