scriptदो गज की दूरी रख जताया विरोध | Protest expressed by keeping two yards in bhilwara | Patrika News

दो गज की दूरी रख जताया विरोध

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 21, 2020 10:57:52 pm

Submitted by:

Suresh Jain

कृषि संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Protest expressed by keeping two yards in bhilwara

Protest expressed by keeping two yards in bhilwara

भीलवाड़ा.
कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार के कृषि संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। इसे किसान विरोधी बताया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कोरोना को लेकर प्रशासन की लगाई धारा १४४ और अन्य गाइडलाइन की पालना की। बड़ा जुलूस भी नहीं निकाला।
कांग्रेस सचिव हेमराज आचार्य तथा ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह गुढ़ा बाइक पर प्रधानमंत्री का पुतला लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल डांगी, दुर्गेश शर्मा व धर्मेंद्र पारीक आदि पहुंचे। इन्होंने राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) एनके राजौरा को ज्ञापन दिया।
शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों विरोधी कानून लाई। यह कानून किसानों के साथ अन्याय है। यह किसानों के डेथवारंट जैसा कानून है। कृषि उपज, वाणिज्य और व्यापार (संवर्धन एवं सुविधा) अध्यादेश, मूल आश्वासन एवं कृषि सेवा समझौता अध्यादेश किसानों के साथ कुठाराघात है। इससे बड़ी कंपनियों को फायदा मिलेगा। महासचिव महेश सोनी ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में पांच सदस्य थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो