भगवत ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया। राजकुमार के कंधे और हाथ पर चोंटे आई। घायल को बाद में महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसे दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दादी का इलाज कराने आए युवक की जेब कटी भीलवाड़ा. महात्मा गांधी अस्पताल में शनिवार को आउटडोर में दादी का इलाज कराने आए एक युवक की अज्ञात जेबकतरे ने जेब काट ली। रणिकपुर निवासी गोविंद माली ने बताया कि पर्स में 1500 रुपए, एटीएम व आधार कार्ड था। गोविंद ने घटना की जानकारी अस्पताल पुलिस चौकी को दी।