script

दिनभर तरसाते रहे, रात में झूमकर बरसे मेघ

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 04, 2019 11:50:12 pm

Submitted by:

mahesh ojha

Rain in bhilwara नाले उफान पर, अण्डरब्रिज में भरा पानी

Rain in bhilwara

Rain in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर में गुरुवार दिनभर सूखा बीता। कई बार आसमान में बादलों ने डेरा जमाकर उम्मीद बांधी। लेकिन बिन बरसे लौट जाने से उमस ने बेहाल करके रखा। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। शाम को सूरज निकल आने से उम्मीद टूट गई। उसके बाद रात आठ बजे बाद आसमान में घनघोर घटाएं छा गई। बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। रात साढ़े दस बजे से Rain in bhilwara तेज बरसात शुरू हो गई। करीब पौन घण्टे तक हुई अच्छी बरसात ने उमस से राहत दी।
rain in bhilwara बरसात से सड़कें तलैया बनी गई। वहीं नाले उफान पर आ गए। अण्डरब्रिज समेत कई प्रमुख चौराहों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। रात में तेज बरसात शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। इससे शहर अंधेरे में डूब गया। आधी रात तक रिमझिम बरसात चलती रही। उधर, जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी शाम को बरसात हुई। शहर में अधिकतम तापमान ३६ डिग्री तथा न्यूनतम २४ डिग्री सेल्सियस रहा। बनेड़ा कस्बे में रात नौ बजे बाद तेज बारिश हुई। जो कि रात तक जारी रही।

ट्रेंडिंग वीडियो