script

मांडल: गुर्जर को फिर मौका, पार्टी ने आठवीं बार दिया टिकट

locationभीलवाड़ाPublished: Nov 12, 2018 03:10:30 am

Submitted by:

tej narayan

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Rajastan election, rajasthan bjp first candidate list 2018 in bhilwara

Rajastan election, rajasthan bjp first candidate list 2018 in bhilwara

भीलवाड़ा।

मांडल से मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर को टिकट दिया गया है। वे इससे पहले दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। गुर्जर को इस बार आठवीं बार टिकट मिला है। वे वर्ष 1985 से चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में वे हार गए थे। वर्ष 1990 में चुनाव लड़ा और जीत गए। जीतने के बाद पहली बार सदन में पहुंचे और इन्हें मंत्री बनाया गया। इसके बाद वे वर्ष 1993, वर्ष 2003 व 2013 में जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं।
वर्ष 1998 व 2008 में इन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन वे क्षेत्र मे सक्रिय रहे। अब तक सात बार चुनाव लड़ा इसमें चार बार जीत मिली। वे खनिज, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रहे। इनकी पत्नी अभी सुवाणा पंचायत समिति की प्रधान है। मांडल से इनके ही कभी दाएं हाथ रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयलाल भडाना, रामेश्वर जाट, मणिराजसिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुर्जर टिकट मांग रहे थे। गुर्जर को टिकट मिलने पर पार्टी के ही भडाणा ने विरोध किया है। वे संभवतया इनके सामने चुनाव भी लड़ सकते हैं। गुर्जर के घर रात को भीड़ लग गई।

ट्रेंडिंग वीडियो