भीलवाड़ा

सहाड़ा: भाइयों की खींचतान में रूपलाल पर जताया भरोसा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

भीलवाड़ाNov 12, 2018 / 03:36 am

tej narayan

Rajasthan election rajasthan bjp first candidate list 2018 in bhilwara

 
भीलवाड़ा।

सहाड़ा से जिला परिषद सदस्य रूपलाल जाट को टिकट दिया गया है। पूर्व मंत्री डॉ रतनलाल जाट व उन के भाई व वर्तमान विधायक डॉ. बालूराम चौधरी भी टिकट मांग रहे थे। एक ही परिवार में खींचतान के कारण पार्टी ने जाट को टिकट दिया।
 

इससे पहले भी 2008 में रूपलाल जाट को टिकट दे दे दिया था लेकिन दो दिन बाद फिर टिकट काट दिया गया। इस समय इन्होंने विरोध नहीं करके पार्टी के पक्ष में काम किया था। इसका फायदा अभी मिला है। सहाड़ा में लादूलाल पितलिया भी अब विरोध में उतर सकते हैं। जाट इससे पहले भीलवाड़ा डेयरी में डायरेक्टर भी रहे हैं। जिला परिषद सदस्य होने के नाते इनका नाम जिला प्रमुख के लिए भी चला था। सहाड़ा जाट बहुल है। सहाड़ा से 37 दावेदारों ने टिकट मांगा था।
 

जाट ने कहा कि उन्‍होंनेजनता के लिए ही टिकट मांगा था। अब पार्टी ने भरोसा जताया है, तो उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जो राजनेता का धर्म होता है उसे पूरा करेंगे। क्षेत्र में सक्रियता शुरू से ही रही है। हमारी कोशिश यह रहेगी कि बिना विवाद के क्षेत्र के विकास करेंगे। इसके लिए जनता का साथ जरूरी है। कार्यकर्ता ही हमारी टीम है।

Home / Bhilwara / सहाड़ा: भाइयों की खींचतान में रूपलाल पर जताया भरोसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.