scriptशाहपुरा: विरोध के बाद भी मेघवाल को तीसरी बार मौका | rajasthan election rajasthan bjp first candidate list 2018 in bhilwara | Patrika News

शाहपुरा: विरोध के बाद भी मेघवाल को तीसरी बार मौका

locationभीलवाड़ाPublished: Nov 12, 2018 03:49:48 am

Submitted by:

tej narayan

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rajasthan election rajasthan bjp first candidate list 2018 in bhilwara

rajasthan election rajasthan bjp first candidate list 2018 in bhilwara


भीलवाड़ा.

शाहपुरा से भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को फिर टिकट दिया है। 84 वर्षीय मेघवाल कभी सीएम के नजदीकी थे तो दूरियां भी रही। उम्र के हिसाब से इनके चुनाव लडऩे को लेकर संशय था लेकिन कुछ समय से चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी।
शाहपुरा प्रधान गोपाल गुर्जर बनेड़ा प्रधान राजमल खींची आदि के विरोध के बावजूद मेघवाल को फिर टिकट दिया गया है। मेघवाल के 50 साल के राजनीतिक कॅरियर में पहला मौका था जब पांच साल में क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत में दो-दो बार दौरा कर चुके हैं। मेघवाल केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इन्होंने जालोर से बूटासिंह को हराया था। शाहपुरा में 1993 में चुनाव लड़ा और खान मंत्री बने। इसके बाद 2013 में चुनाव लड़कर विधानसभा अध्यक्ष बने। प्रदेश के गृहमंत्री भी रह चुके हैं।
मेघवाल ने गत दिनों शाहपुरा में पत्रकार वार्ता की थी। इसमें चुनाव लडऩे की इच्छा जताई थी और कहा कि अब वे इस उम्र में शाहपुरा को छोड़ कहीं और नहीं जाना चाहते हें। इस क्षेत्र की इतनी सेवा की है, इस कारण वे अब यहां से ही चुनाव लडऩा चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि शाहपुरा में पिछले पांच साल में बरसों के बराबर काम हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो