scriptशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी वकील गिरफ्तार, अश्लील क्लिपिंग बना कर रहा था ब्लैकमेल | Rape swindle Wedding accused lawyer arrested in bhilwara | Patrika News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी वकील गिरफ्तार, अश्लील क्लिपिंग बना कर रहा था ब्लैकमेल

locationभीलवाड़ाPublished: Jan 22, 2019 02:32:25 am

Submitted by:

tej narayan

आरोपी वकील ने अदालत में समर्पण कर दिया

rape

rape

भीलवाड़ा।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील क्लिपिंग बना वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी वकील ने अदालत में समर्पण कर दिया। पुलिस ने सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीडिता ने र‍िपोर्ट में बताया क‍ि क्लिपिंग को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। महिला ने आपत्ति जताई तो उससे मारपीट की।
सुभाषनगर थानाधिकारी अजयकांत ने बताया कि 11 अप्रेल 2018 को महिला ने मामला दर्ज कराया था। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वकील बाड़ी (रायपुर) हाल चन्द्रशेखर आजादनगर निवासी सिद्धांत उर्फ राहुल चारण ने उसे शादी करने का झांसा दिया। दो साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने मोबाइल से अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। क्लिपिंग को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। महिला ने आपत्ति जताई तो उससे मारपीट की। पुलिस ने जांच के बाद सिद्धांत को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो