scriptफौजी ने बीवी की सहमति से किया रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म | Rape with relative woman in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

फौजी ने बीवी की सहमति से किया रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म

पति ने भी प्रताडि़त कर फौजी से शादी करने का बनाया दबाव

भीलवाड़ाMay 22, 2019 / 02:33 am

mahesh ojha

Rape with relative woman in bhilwara

Rape with relative woman in bhilwara

भीलवाड़ा।

फौजी ने बीवी की सहमति से रिश्तेदार महिला से तीन साल तक यौन शोषण किया। पीडि़ता का पति भी फौजी से शादी करने का दबाव बना मारपीट करता था। सुभाषनगर थाना पुलिस ने अदालत के दखल से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष-2015 में स्वच्छ भारत अभियान के तहत टोंक जिले की एक पंचायत में नौकरी कर किराए के कमरे में रहती थी। फौजी राजकुमार मीणा उसके पति का रिश्तेदार है। फौजी का उसके घर आना-जाना था। फौजी उस पर गलत निगाह रख छेड़छाड़ करने लगा। परिवादी का पति किसी काम से बूंदी गया। पीछे से राजकुमार ने जबरन दरवाजा बंद कर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर फौजी ने पीडि़ता के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि 2015 से 2018 तक राजकुमार जब-जब छुट्टी पर आया उससे कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने की जानकारी फौजी की पत्नी व पीडि़ता के पति को भी है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसका पति भी राजकुमार से शादी करने का दबाव बनाता था। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में किराए पर मकान लेने के बाद वहां भी आरोपियों ने आकर मारपीट की। पुलिस बुधवार को महिला का मेडिकल करवाएगी।

Home / Bhilwara / फौजी ने बीवी की सहमति से किया रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो