scriptखुशियों को लगा ग्रहण, दो बहनों की डोली उठने से पहले इकलौता भाई दुनिया से विदा | Road accident in bhilwara | Patrika News

खुशियों को लगा ग्रहण, दो बहनों की डोली उठने से पहले इकलौता भाई दुनिया से विदा

locationभीलवाड़ाPublished: Dec 10, 2017 11:13:21 pm

Submitted by:

tej narayan

तिलकनगर में रहने वाले एक परिवार पर हुई हृदय विदारक घटना ने पलभर में उनकी खुशियां छीन ली।

Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

इकलौता भाई सामाजिक रस्म की अदाएगी के लिए कोटड़ी क्षेत्र के मंशा गांव गया था। वहां से वापस लौटते वक्त रविवार शाम को कार कोदूकोटा मोड पर पलट गई।

भीलवाड़ा।

शहर के तिलकनगर में रहने वाले एक परिवार पर हुई हृदय विदारक घटना ने पलभर में उनकी खुशियां छीन ली। बहनों को हंसी-खुशी विदा करने का अरमान मन में लेकर दस्तूर करने गया भाई डोली उठने से पहले ही दुनिया से विदा हो गया। इकलौता भाई सामाजिक रस्म की अदाएगी के लिए कोटड़ी क्षेत्र के मंशा गांव गया था। वहां से वापस लौटते वक्त रविवार शाम को कार कोदूकोटा मोड पर पलट गई।
READ: पड़ौसी ही निकले साजिशकर्ता, डिस्कॉम के दो ठेकेदारों की आंख में मिर्ची डाल पांच लाख की लूट का खुलासा

हादसे में कार में सवार युवक की मौत हो गई जबकि तीन जने घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की दो बहनों की सोमवार को शादी होनी है। पुलिस के अनुसार तिलकनगर स्थित आदर्शनगर गली नम्बर नौ में रहने वाले रोडवेज कर्मचारी बद्री जाट का पुत्र मनोज (30) की दो छोटी बहनों का विवाह सोमवार को होना है। मनोज की बड़ी बहन का विवाह पूर्व में मंशा हो गया था और उसके एक देवर से एक बहन का विवाह होना है। रविवार को मंशा में महिला संगीत का आयोजन था। बड़ी बहन को कपड़े पहनाने और सामाजिक दस्तूर निभाने के लिए कुछ साथियों के साथ कार से मंशा गया था। शाम को वहां से वापस लौट रहा था।
READ: आॅपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

कोदूकोटा मोड पर मोटरसाइकिल चालक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मनोज समेत चार जने घायल हो गए। खाना खाकर लौटते लोगों ने देखा दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मंशा से कुछ लोग समारोह में खाना खाकर लौट रहे थे। भीड़ देख वह भी रूक गए। उन्होंने मनोज को देखा तो तत्काल चारों को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। यहां मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरेन्द्र समेत तीन जनों को निजी अस्पताल भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस एमजीएच पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।
जिसने हादसे के बारे में सुना वह आवक रह गया। परिवार को रखा अनजान, कहा उदयपुर ले गए रिश्तेदार, परिचित और जाट समाज के लोग एमजीएच पहुंचे। दोनों बहनों की सोमवार को शादी होने से परिवार को देर रात तक अनजान रखा गया। मृतक के पिता, मां और बहनों को इसकी जानकारी नहीं दी। उनको बस यह कहा कि मनोज के फ्रेक्चर हुआ और उसे उदयपुर ले जाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो