scriptडिवाइडर से टकरा कर ट्रॉवेल्स बस पलटी, 12 यात्री घायल, हाइवे पर लगा जाम | Road accident in bhilwara | Patrika News

डिवाइडर से टकरा कर ट्रॉवेल्स बस पलटी, 12 यात्री घायल, हाइवे पर लगा जाम

locationभीलवाड़ाPublished: Aug 13, 2019 12:48:34 am

Submitted by:

jaiprakash singh

Road accident अजमेर राजमार्ग पर बालापुरा के निकट सोमवार रात ट्रॉवेल्स बस डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई।

Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

रायला।

Road accident अजमेर राजमार्ग पर बालापुरा के निकट सोमवार रात ट्रॉवेल्स बस डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। उनको रायला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन जनों को भीलवाड़ा रैफर किया। हादसे के बाद हाइवे पर पौन घंटे तक जाम लग गया। वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
Road accident रायला थाना पुलिस ने क्रेन मंगवा कर वाहन सीधे करवा कर यातायात सुचारू करवाया। उसके बाद जाम खुलवाने में पुलिस को पसीने छूट गए।


Road accident जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा से दिल्ली जा रही नव दुर्गा ट्रॉवेल्स बस ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। यात्री एक-दूसरे पर गिर गए। इससे बस में कोहराम मच गया। हादसे के बाद जाम लग गया। यात्रियों की चीखें सुनकर अन्य वाहन चालक मदद के लिए दौड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रायला पुलिस भी वहां पहुंची। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान 108 और हाइवे पेट्रोलिंग की एम्बुलेंस भी वहां पहुंच गई। घायलों को रायला अस्पताल लाया गया। बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ घायलों को भीलवाड़ा ले जाया गया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो