भीलवाड़ा

सुबह रूप चौदस व रात में मनेगी दीपावली

– 25 को धनतेरस- 26 को कोई पर्व नहीं- 28 को सुबह 9 बजे तक अमावस्या

भीलवाड़ाOct 12, 2019 / 07:03 pm

Suresh Jain

Roop Choudas in the morning and Deepawali in the night in bhilwara

भीलवाड़ा।
Deepawali 2019 इस बार दीपावली पर ग्रह नक्षत्रों की चाल से विचित्र स्थिति बन रही है। पंडितों का मानना है कि जिस तरह से तिथियां आ रही हैं, उससे 25 अक्टूबर को द्वादशी सुबह और शाम को धनतेरस मनाई जाएगी। 26 अक्टूबर को कोई पर्व नहीं रहेगा। 27 अक्टूबर सुबह रूप चौदस रहेगी और प्रदोषकालीन अमावस्या रात में होने से दीपावली मनेगी।
Deepawali 2019 पंडित अशोक व्यास ने बताया कि कार्तिक कृष्ण द्वादशी 25 अक्टूबर शाम 7.०9 बजे तक है। इसके बाद धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। 26 को त्रयोदशी तिथि दोपहर 3.46 बजे तक रहेगी। 27 अक्टूबर को सूर्योदयकालीन चतुर्दशी तिथि है, जो दोपहर 12.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या शुरू होगी जो 28 अक्टूबर सुबह 9.07 बजे तक रहेगी। 27 अक्टूबर को अरुणोदय काल में रूप चतुर्दशी और प्रदोष कालीन अमावस्या तिथि में दीपावली पर महालक्ष्मी पूजा होगी। 28 अक्टूबर को सूर्योदयकालीन अमावस्या तिथि में सुबह 9.08 बजे के बाद गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव के आयोजन होंगे। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का क्षय है। इसलिए 28 को गोवर्धन पूजा व 29 को भाई दूज मनाई जाएगी। दीपावली पर्व मनाने में उदय तिथि महत्व नहीं रखती है।

Home / Bhilwara / सुबह रूप चौदस व रात में मनेगी दीपावली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.