scriptसफाई कर्मचारियों को लगा रखा है अन्य कार्यो पर | Sanitation workers have been engaged on other works in bhilwara | Patrika News

सफाई कर्मचारियों को लगा रखा है अन्य कार्यो पर

locationभीलवाड़ाPublished: Aug 05, 2021 08:09:20 am

Submitted by:

Suresh Jain

डीएलबी आदेश के नहीं मिल सकता वेतनकर्मचारी नेता भी कर चुके है कई बार शिकायतें

सफाई कर्मचारियों को लगा रखा है अन्य कार्यो पर

सफाई कर्मचारियों को लगा रखा है अन्य कार्यो पर

भीलवाड़ा।
नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अपने मूल पद अनुसार सफाई कार्य ही करना होगा। सफाई के बजाय अन्य कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन रोका जा सकता है। इस संबंध में डीएलबी निदेशक ने आदेश जारी किए है। नगर परिषद में दर्जनों कर्मचारी ऐसे है जो अपने मूल पद का कार्य नहीं कर अन्य कार्य कर रहे है। लम्बे समय से डीएलबी स्तर पर ऐसे कर्मचारियों की शिकायतें पहुंच रही है। डीएलबी ने अब ऐसे कर्मचारियों का मासिक वेतन रोकने के आदेश जारी किए है।
बार-बार आदेश, नहीं हो रही पालना
सफाई कर्मचारियों से उनके मूल पद अनुसार सफाई कार्य करवाने को लेकर डीएलबी इससे पहले कई बार आदेश जारी कर चुका है। हर बार डीएलबी के आदेश महज फाइल ही हुए है, उन पर नगर परिषद स्तर पर पालना सुनिश्चित नहीं की जा रही है। कर्मचारी संगठन भी कई बार परिषद स्तर से लेकर डीएलबी तक यह मांग उठा चुके है। परिषद अधिकारी डीएलबी के आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे है। डीएलबी निदेशक दीपक नन्दी की ओर से जारी किए गए आदेश में भी यह बात कही गई है कि निकाय सफाई कर्मचारियों से उनके मूल पद अनुसार कार्य करवाने के आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे है।
सहायक कर्मचारी से प्रभारी तक कार्य
नगर परिषद में कार्यरत कई सफाई कर्मचारी अपने मूल पद के कार्य से इतर सहायक कर्मचारी से प्रभारी तक का कार्य कर रहे है। बताया जा रहा है कि परिषद के विभिन्न अनुभागों में सहायक कर्मचारी के रूप में सफाई कर्मचारियों को लगा रखा है। वहीं कई कर्मचारी लिपिकीय कार्य में सहयोग कर रहे है। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था के तहत डम्पिंग यार्ड में कचरे के तौलने के कार्य की मॉनिटरिंग में भी कई सफाई कर्मचारियों को लगा रखा है। बागवान, खलासी के पदों पर भी सफाई कर्मचारी नियुक्त है। कई कार्यो में प्रभारी की जिम्मेदारी भी सफाई कर्मचारियों को दे रखी है।
मूल पद का लिया जाए कार्य
सफाई कर्मचारियों से उनके मूल पद के अनुसार कार्य लिए जाने की मांग लगातार सफाई कर्मचारी भी कर रहे है। इसे लेकर कुछ सफाई कर्मचारियों ने भी नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन तक दिया है। डीएलबी को भी इस संबंध में सूचित किया हुआ है। डीएलबी कई बार इस संबंध में परिषद को आदेश दे चुका है। लेकिन परिषद अधिकारी डीएलबी आदेशों की पूर्ण पालना नहीं कर रहे है।
———–
कर रह हे आदेशों की पालना
डीएलबी के आदेशों की पालना हर समय करते है। लेकिन परिषद में कई पद रिक्त है। राजस्व शाखा के सभी पद रिक्त है। इसके कारण नगरीय कर तक वसूल नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा अन्य कई पद रिक्त है। जनता को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए कभी-कभी कुछ कर्मचारियों को लगा दिया जाता है।
दुर्गाकुमारी, आयुक्त नगर परिषद भीलवाड़ा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो