scriptयहां नौ ग्रह कर रहे नर्मदा मैया की महाआरती, नर्मदा तटों पर अनूठा नजारा, देखें वीडियो | narmada jayanti celebration in jabalpur | Patrika News

यहां नौ ग्रह कर रहे नर्मदा मैया की महाआरती, नर्मदा तटों पर अनूठा नजारा, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jan 24, 2018 07:59:04 am

Submitted by:

deepak deewan

नर्मदा मैया के जन्मोत्सव पर शहर के नर्मदा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है

narmada jayanti celebration in jabalpur

narmada jayanti celebration in jabalpur

जबलपुर. नर्मदा मैया के जन्मोत्सव पर शहर के नर्मदा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शहर में जल कलश और नर्मदा प्रतिमाएं जगह-जगह स्थापित की गई हैं। बंदनवार से घर, मंदिरों को सजाया गया है। चारों ओर हर-हर नर्मदे की जयकार है। संस्कारधानी मां नर्मदा की भक्ति में डूबी है। संतों और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तटों में अभिषेक, पूजन-अनुष्ठान शुरू कर दिया है। पुण्यसलिला को चुनरी अर्पित की जा रही हैं। सोहरे गाए जा रहे हैं। छप्पन भोग अर्पित करने से लेकर के क काटने की तैयारी है।

रोशनी से नहाए घाट
ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट समेत सभी पावन तट रात में रोशनी से दैदीप्यमान रहें। पर्व की पूर्व संध्या पर आकर्षक लाइट से सुसज्जित तटों का विहंगम नजारा देखते ही बन रहा है। बुधवार को मां नर्मदा की जयंती मनाने के लिए अलसुबह से तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य तट ग्वारीघाट में पर्व की व्यापक तैयारियां की गई हैं। लगभग दस लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। प्रशासन, पुलिस, नगर निगम से लेकर सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों की तट पर ड्यूटी लगाई गई है। पिछले पांच साल में नर्मदा जयंती का पर्व लगातार विस्तार लेता जा रहा है। २७ तटों पर ७ दिन तक सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होंगे।

नवग्रहों का पूजन
नर्मदा जयंती पर आज विश्वास सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा सुबह 9 बजे से गौ पूजन होगा, इसके बाद रुद्राभिषेक, कन्या पूजन, नर्मदा जी को दुग्ध अभिषेक के साथ हलुआ का भोग लगाया जाएगा। शाम 6 बजे विशेष पूजा होगी जिसमें नौ ग्रहों के साथ साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों व लोगों द्वारा महाआरती की जाएगी। शाम 7 बजे माता की चौकी का आयोजन होगा।

११०० फीट की चुनरी से शृंगार
मंगलवार को अमरकं टक से लाई गई मां नर्मदा की पादुका का पूजन किया गया। स्वामी मुकुंददास, स्वामी रामकृष्ण, आचार्य इंद्रभान, स्वामी चंद्रशेखरानंद, स्वामी कालिकानंद, स्वामी अंबिकानंद के मार्गदर्शन में नर्मदा उमाशंकर चुनरी भक्त समिति ने नवग्रह मंदिर घाट में ११०० फीट की चुनरी से शृंगार किया। चुनरी अर्पण में समिति के अध्यक्ष जय किशन गुप्ता, संरक्षक डॉ सुधीर अग्रवाल, योगेन्द्र दुबे, प्रभात सिंह चौहान, वेदांतमूर्ति अग्रवाल शामिल थे।

मां नर्मदा की महाआरती की
हिन्दू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कृपाल चौक के पास पांडे व्यास चौक पर स्थापित मां नर्मदा प्रतिमा की महाआरती की। परिषद के अध्यक्ष अतुल जेसवानी, जितेंद्र चिमनानी, बबलू सोनकर, भरत खटीक महाआरती में शामिल हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो