scriptससुराल में दामाद चला रहा था चकलाघर, दलाल और तीन महिलाएं गिरफ्तार | Son-in-law was running chaklaghar, broker and three women arrested in | Patrika News

ससुराल में दामाद चला रहा था चकलाघर, दलाल और तीन महिलाएं गिरफ्तार

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 17, 2021 10:13:41 pm

Submitted by:

Akash Mathur

माण्डलगढ़ पुलिस ने गुरुवार रात को कस्बें से गुजर रहे राजमार्ग के किनारे कोतवाल का खेड़ा के निकट देह व्यापार का भण्डाफोड़ किया। युवक ससुराल में चकलाघर चला रहा था। पुलिस ने दलाल और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

Son-in-law was running chaklaghar, broker and three women arrested in

Son-in-law was running chaklaghar, broker and three women arrested in

भीलवाड़ा. माण्डलगढ़ पुलिस ने गुरुवार रात को कस्बें से गुजर रहे राजमार्ग के किनारे कोतवाल का खेड़ा के निकट देह व्यापार का भण्डाफोड़ किया। युवक ससुराल में चकलाघर चला रहा था। पुलिस ने दलाल और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया गया। बोगस ग्राहक भेजकर यह कार्रवाई की।
थानाप्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मुखबिर ने कोतवाली का खेड़ा कंजर बस्ती में घर में देह व्यापार चलने की सूचना दी थी। इस पर एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर वहां भेजा। वहां दलाल से दो सौ रुपए में सौदा तय हुआ। उसके बाद माण्डलगढ़ डीएसपी ज्ञानेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम ने घर पर दबिश देकर देह व्यापार का भण्डाफोड़ किया। मौके से हंसराज कंजर और देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिला के पास से डीएसपी के हस्ताक्षर युक्त नोट बरामद कर लिया गया। पूछताछ में हंसराज ने बताया कि वह दलाल की भूमिका में थे। मूलत: बूंदी जिले का रहने वाला हंसराज लम्बे समय से माण्डलगढ़ में अपनी ससुराल में रह रहा था। यहां उसने घर बना रखा था। पकड़ी गई महिलाएं बूंदी जिले की रहने वाली है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में अनैतिक काम में लगे लोगों में हड़कम्प मच गया। कई लोग कार्रवाई के बाद भूमिगत हो गए। मामले की जांच कोटड़ी डीएसपी किशोर कुमार को सौंपी गई। दलाल और महिलाओं को शुक्रवार शाम को भीलवाड़ा स्थित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेजने के आदेश दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो