scriptविधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दी नसीहत | Speaker CP Joshi gave advice | Patrika News

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दी नसीहत

locationभीलवाड़ाPublished: Nov 16, 2021 09:31:26 am

Submitted by:

Suresh Jain

अधिकारी काम करे तो शिविर लगाने की जरूरत नहीं पडेगी

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दी नसीहत

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दी नसीहत

भीलवाड़ा।
विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मांडल क्षेत्र के चांखेड़़ में प्रशासन गांवों के संग शिविर का अवलोकन करने पहुंचे। जोशी ने शिविर का अवलोकर करने तथा लोगों को हो रहे काम को देखने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए जोशी ने मुख्यमंत्री के माध्यम से अधिकारियों को नसीहत दी है कि संसदीय लोकतंत्र में यह जो प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन कर रहे है उसमें बदलाव करने का आवश्यकता है। यह जो सरकारी कर्मचारी है। जो अलग-अलग विभाग में काम करते है। उनको तनख्वा देते है टेक्स के माध्यम से यदि ये अपने काम की जिम्मेदारी ठीक ढंग से करे, समय-समय पर यह काम होते रहे तो इन शिविरों की जरुरत नहीं पड़ती है। जोशी ने कहा कि शिविर लगाने का मतलब है कि कुछ काम हमारे पैङ्क्षडग है। कुछ काम तेज गति से करने है। शिविर का मतलब है कि तेज गति से काम करना चाहते है। इसके लिए जोशी ने गहलोत को बधाई दी है, लेकिन काम समय-समय पर होते रहे तो आम जनता के काम भी होते रहेंगे। जनता भी सरकार से अपेक्षा करती है कि चुनी हुई सरकार के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी कर्तव्य का निर्वहन ठीक ढंग से करें तो लोकतंत्र मजबूत होगा और जनता में लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
बच्चों को पढ़ाने की अपील
सीपी जोशी ने कहा कि अशोक गहलोत सड़क बना देंगे। अस्पताल खोल देंगे। लेकिन अशोकजी आप बच्चों का पढ़ाने का काम नहीं कर सकते है। इसलिए सबसे मोटा काम जो करना है वह यह करना है कि घर के हर सदस्यों को पढ़ाओ ताकि वे होशियार बन सके। हाकम बने, हुकुमत करे। और परिवार का नाम रोशन करें। कोरोना के समय भी प्रदेश सरकार ने अच्छा काम किया है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री के चांखेड़ के अस्थाई हैलीपेड पर पहुंचने पर मांडल विधायक रामलाल जाट, सहाड़ा विधायक गायत्री त्रिवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, अनिल डांगी, अक्षय त्रिपाटी, विवेक धाकड़, कैलाश व्यास, संभागीय आयुक्त डॉ. वीणा प्रधान, आईजी एस सेंगाथिर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते, जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। गहलोत ने पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी के सिर पर हाथ भी रखा।
गहलोत ने मिलाएं हाथ
गहलोत ने शिविर स्थल पर जाने से पहले बाहर खड़े लोगों से हाथ मिलाए। लोगों ने दुप्पटा व माला पहनाकर स्वागत किया। एक व्यक्ति ने हनुमानजी का गदा भेट किया। बाद में शिविर का अवलोकन करते हुए लोगों से चर्चा की। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक बच्चे को केक भी खिलाया। व्हिल चेयर पर बैठी महिला से भी चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो