श्रमिक महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार प्रतापनगर पुलिस ने बांदीकुई से मजदूरी को आई महिला को तीन दिन पहले लिफ्ट देने के बहाने मकान में ले जाकर छेड़छाड़ के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी चैनाराम चौधरी ने बताया कि आजादनगर के सोनू बारहठ को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सोमवार को महिला ने रिपोर्ट दी कि वह परिचित के साथ बांदीकुई से मजदूरी को भीलवाड़ा आई। रविवार दिनभर मजदूरी की। दो माह की बच्ची याद आने पर उसी रात पैदल रेलवे स्टेशन को निकली तो रास्ते में सोनू मिला। स्टेशन तक लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा आजादनगर स्थित मकान में ले गया। वहां उससे छेड़छाड़ करने लगा तो वह चिल्लाई। इस पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। आरोपी भाग गया था।