scriptदुल्हा-दुल्हन ने किया झण्डारोहण, फिर मारा तोरण | The bride and groom did the flag hoisting, then struck the pylon | Patrika News

दुल्हा-दुल्हन ने किया झण्डारोहण, फिर मारा तोरण

locationभीलवाड़ाPublished: Nov 20, 2019 12:14:45 pm

Submitted by:

Suresh Jain

सुखवाल समाज के चार जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

The bride and groom did the flag hoisting, then struck the pylon

The bride and groom did the flag hoisting, then struck the pylon

भीलवाड़ा।
Bride and groom performed the flag वस्त्रनगरी में बुधवार को अनोखी शादी देखने को मिली। जहां पर दुल्हा-दुल्हन ने तोरण मारने से पहले झण्डारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके चलते सुखवाल समाज को अलग से व्यवस्था तक करनी पड़ी। इससे पहले दुल्हा-दुल्हन की निकाली गई बिदोली में शामिल बरातियों ने भी अपने हाथों में तिरंगे झण्डे लहराते हुए नाचते गाथे हुए चल रहे थे। इस नजारे को जिसने भी देखा उसने अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने से नहीं चुका।

Bride and groom performed the flag सुखवाल समाज की ओर से ८६ वां एवं वात्सल्य श्रृंग संस्थान की ओर से दूसरा आदर्श सामूहिक विवाह में चार जोड़ों की बिदोली निकाली गई। इसमें शामिल परिवार व समाज के लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर चल रहे थे। महिलाएं तिरंगे के साथ नृत्य करते हुए चल रही थी। बिदोली राजीव गांधी ऑडिटोरियम में पहुंचने के साथ ही दुल्हा-दुल्हन ने पहले तो अपने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर लहराया। बाद में झण्डा रोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद तोरण मारने की रस्म अदा की गई। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों के अलावा माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
वात्सल्य श्रृंग संस्थान के सचिव तेजमल शर्मा ने बताया कि सामुहिक विवाह सम्मेलन में झालावाड़, चित्तौडग़ढ़ तथा अजमेर के दो जोड़े शामिल हुए। संस्थान अध्यक्ष भंवरलाल व्यास ने बताया कि तिरंगा लेकर बारात निकाला तथा तोरण से पहले झण्डारोहण का भीलवाड़ा ही नहीं राजस्थान में इस तरह का पहला एव अनूठा कार्यक्रम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो