भीलवाड़ाPublished: Nov 09, 2022 09:36:07 am
Suresh Jain
गुरु नानक जयंती: रात में आतिशबाजी, अटूट लंगर चला
भीलवाड़ा. सिख धर्म की नींव रखने वाले एवं मानव सेवा को समर्पित गुरु नानकदेव का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मंगलवार को मनाया गया। सिख समुदाय की ओर से सिन्धुनगर के गुरुद्वारे में संगत को गुरू कीर्तन से निहाल किया गया। दिनभर शबद कीर्तन हुए। वाहे गुरु-वाहे गुरु की गूंज रही। गुरुद्वारा अध्यक्ष इन्द्रपालसिंह सोनी ने बताया कि सुबह 5 बजे कीर्तन दीवान की शुरुआत के साथ ही लंगर तैयार करने की सेवा शुरू हुई। दरबार साहिब में कीर्तन के दीवान सजाए गए। सुबह 8.30 बजे श्रीअखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। सामूहिक अरदास के बाद अल्पाहार किया।