जानकारी के अनुसार बनेड़ा निवासी कैलाशचन्द्र परिवार समेत मकान में सोए थे। देर रात चोर कमरे में घुस गए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें चार हजार नकद, सोने की चुड़ी, चेन, भुजबंद, टीका, झुमरिया, दो अंगूठी व १५ चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान ले गए। चोर मेन गेट की सांखल खोलकर निकल गए। बक्से को घर से बाहर ले जाकर खोला। तड़के परिवार की नींद खुली तो चोरी का पता लगा। कमरे में सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वारदात के समय परिवार मकान में सोया हुआ था। सुबह जाग होने पर चोरी का पता लगा।
……………. आसींद. क्षेत्र के चेनपुरा पंचायत के सुराज में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोला। दो मकानों और दो दुकानों को निशाना बनाते नकदी समेत लाखों के गहने पार कर ले गए। पता चलने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। रिपोर्ट थाने में दी गई।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-148 डी स्थित सुराज में गजानंद खटीक के घर से देर रात चोर आधा किलो चांदी का मांदलिया और १३ हजार नकद व कपड़े ले उड़े। नारायण खटीक के घर से भी कपड़े व कुछ आवश्यक वस्तु ले गए। पारसनाथ व शिवनाथ के कपड़े की दुकानों के ताले तोड़कर गल्ले से नकदी व कपड़े ले गए। सुबह पता चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक वर्ष में एक दर्जन से अधिक जगह चोरी हो चुकी है। पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई।