scriptरात 8.34 बजे चेहरा दिखाएगा चांद | The moon will be visible at 8.34 pm in bhilwara | Patrika News

रात 8.34 बजे चेहरा दिखाएगा चांद

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 16, 2019 08:54:56 pm

Submitted by:

Suresh Jain

14 घंटे रहेगा उपवास : पूर्वसंध्या पर तैयारियों में जुटी रही सुहागिनें

The moon will be visible at 8.34 pm in bhilwara

The moon will be visible at 8.34 pm in bhilwara

भीलवाड़ा।
karwa chouth 2019 प्रेम-समर्पण का पर्व करवा चौथ गुरुवार को है। महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपवास रखेगी। नवविवाहिताएं व सुहागिनें दिनभर निर्जला रहेंगी। शाम को सोलह शृंगार कर पूजाके बाद चांद को अघ्र्य देकर व्रत खोलेंगी। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगी। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक उद्यापन होंगे। शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाने वाली युवतियों के लिए यह खास रहेगा।
karwa chouth 2019 पंडित अशोक व्यास ने बताया कि गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र के साथ वृष लग्न में उच्च राशि के चंद्रमा के साथ ही मंगल योग रहेगा। यह संयोग सुहागिनों के लिए श्रेष्ठदायी रहेगा। उपवास की अवधि 14 घंटे से अधिक रहेगी। चंद्रोदय रात करीब 8.34 बजे होगा। करवा चौथ के पर्व को लेकर दिन भर महिलाएं मिट्टे के करवा खरीदने व नए परिधान खरीदने में व्यस्थ नजर आई।
सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा
वेव्ज फन अनलिमिटेड क्लब ने पारम्परिक तरीके से करवा चौथ की पूर्वसंध्या पर कार्यक्रम किए। अध्यक्ष नीता बाबेल ने सदस्यों को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। सड़क सुरक्षा का ध्यान रखने की प्रतिज्ञा लेने के साथ हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने पर ही करवा चौथ सार्थक होगा। मंत्री कीर्ति संगतानी ने बताया कि तम्बोला, चेयररेस, कपल गेम्स खेले गए। मिसिज करवा चौथ मोनिका चौधरी रही। नीता बाबेल, वीणा मोदी, अलका ठाकुर, संगीता बियानी, रेखा चौधरी, मोनिका चौधरी, अमृता उपाधाय, आदि सदस्य मौजूद थी। फ्रेंड्स फॉरएवर ने आरसी व्यास के निजी रेस्टोरेंट्स में करवा चौथ मनाई। आशा रामावत, निर्मला बरकटिया, गीता मूंदड़ा, मंजू पोखरना, विमला झंवर, द्रोपती मानसिंहा, पारो सर्राफ, सविता, अनिला अजमेरा आदि उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो