script

हादसे में युवक घायल, परिवार अस्पताल में देखरेख में, घर से साढे़ तीन लाख का माल पार

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 23, 2019 02:35:48 am

Submitted by:

mahesh ojha

मालोला रोड स्थित सौ फीट बाइपास पर शिवम कॉलोनी में शनिवार देर रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया।

Theft in deserted house in bhilwara

Theft in deserted house in bhilwara

भीलवाड़ा।

मालोला रोड स्थित सौ फीट बाइपास पर शिवम कॉलोनी में शनिवार देर रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। अलमारी से नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का माल पार कर ले गए। मकान मालिक सड़क हादसे में घायल होने से निजी अस्पताल में था व परिवार देखरेख में लगा था। चोरों ने पुलिस गश्त व्यवस्था की कलई खोलते हुए वारदात को अंजाम दिया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
थानाप्रभारी रोहिताश देवंदा के अनुसार ग्राफिक्स डिजाइनर विजय सिंह शनिवार शाम मोटरसाइकिल फिसलने से घायल हो गया। पत्नी पूजा व अन्य परिजन रात में अस्पताल में थे। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर दो लाख नकद, सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, हार, नेकलेस, चांदी की कडि़यां व अन्य सामान ले गए। चोर घर से कुछ दूरी पर अटैची फेंक गए। इसमें दस्तावेज थे। सुबह पड़ोसी जागे तो वारदात का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

कैमरा फुटेज में नजर आ रहे चोर

घर से कुछ दूर चौराहे पर एक मकान के बाहर लगे सीसी कैमरे में चार चोर भागते नजर आ रहे हैं। एक घर के बाहर निगरानी में रहा व तीन जने अंदर गए। चोरों ने नैकर पहन रखा था, जबकि बनियान व कमीज नहीं पहन रखे थे।
एक भी गिरोह नहीं आया हाथ
डेढ़ माह से शहर में लगातार नकबजनी और लूट की वारदात हो रही हैं। सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस एक भी गैंग या आरोपी को नहीं पकड़ सकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो