scriptभीलवाड़ा शहर के चौराहों पर अब बिकने लगी है ये चीजेंं | These things have started selling at the intersections of Bhilwara cit | Patrika News

भीलवाड़ा शहर के चौराहों पर अब बिकने लगी है ये चीजेंं

locationभीलवाड़ाPublished: Dec 04, 2019 08:29:42 pm

Submitted by:

jasraj ojha

patrika.com/rajsthan news

भीलवाड़ा शहर के चौराहों पर अब बिकने लगी है ये चीजेंं

भीलवाड़ा शहर के चौराहों पर अब बिकने लगी है ये चीजेंं


भीलवाड़ा. चाइनीज व साउथ इंडियन की स्टॉल पर भले भीड़ रहती हो लेकिन अब इसमें भी लोगों की पसंद बदली है। शादी-ब्याह में राजस्थानी खाने की मांग बढ़ी है। अभी शहर में कितनी ही वीआईपी शादियां हो लेकिन अब मीनू में एेसी वस्तुएं रखी जा रही है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसमें मक्का की राब, दाल-ढोकले, मक्की की रोटी, बाजरे की रोटी, खीचड़ा, केर-सांगरी की साग, सरसों की साग, मैथी की सब्जी, लहसुन चटनी, गुड़ आदि खाने की सामग्री होती है। यही नहीं अब तलने वाले आइटम में भी मक्का की पापड़ी रखी जाने लगी है। कई लोग मक्की की रोटी व गुड़ खाते हैं। इस तरह के खाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें खासतौर से युवाओं को ही राजस्थानी खाना पसंद आता है। अभी शादियों में लगने वाली राजस्थानी स्टॉल्स पर ही ज्यादा भीड़ नजर आती है।
————
चौराहे पर बिक रही राब
सर्दी के मौसम में अब लोग फास्टफूड की जगह मक्का की राब पसंद कर रहे हैं। शहर के कई चौराहें पर ठेले पर राब बिक रही है। इसमें बटर व मसाला डालने के बाद गरम राब पसंद की जा रही है। इसके अलावा मक्का के साथ अमेरिकन भुट्टा भी पसंद किया जा रहा है।
———–
तिल्ली का तेल व मेवा आ रहा पसंद
शहर के चौराहों पर अब कई लोग घाणी लगाकर तिल्ली का तेल निकाल रहे हैं। हाथोंहाथ तिल्ली से बना मेवा जिसे राजस्थानी में कान्या कहा जाता है उसकी बिक्री हो रही है। कई जगह मोटरसाइकिल से भी घाणी चलाई जा रही है। सदी में इसकी मांग ज्यादा रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो