scriptअवैध खनन पर कार्रवाई की मांग, टावर पर चढ़े दो युवक, 12.15 घंटे टावर पर रहे | Two men climbed the tower in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग, टावर पर चढ़े दो युवक, 12.15 घंटे टावर पर रहे

भगवा फोर्स के दो कार्यकर्ता ब्यावर-भीलवाड़ा रोड स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गए

भीलवाड़ाOct 18, 2019 / 12:38 am

tej narayan

Two men climbed the tower in bhilwara

Two men climbed the tower in bhilwara,Two men climbed the tower in bhilwara,Two men climbed the tower in bhilwara

आसींद।

शंंभूगढ़ में खनन से क्षतिग्रस्त हुए धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार, चरागाह से अतिक्रमण हटाने से व अन्य मागों को लेकर गुरुवार तड़के तीन बजे भगवा फोर्स के दो कार्यकर्ता ब्यावर-भीलवाड़ा रोड स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गए। आसींद विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों व संत की समझाइश के बाद नीचे उतरे। करीब 12.15 घंटे तक टावर पर रहे दोनों कार्यकर्ताओं को नीचे उतरते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चरागाह में अतिक्रमण हटाने व अवैध खनन के लिए किए जा रहे विस्फोट एक धार्मिक स्थल में हुए नुकसान के मामले को लेकर भगवा फोर्स के कार्यकर्ता पिछले सात दिन से आसींद तहसील कार्यालय के बाहर धरने व अनशन पर बैठे हैं। प्रशासन के सुनवाई नहीं करने पर आकाश राव व सांवर साहू गुरुवार तड़के टावर पर चढ़ गए। सूचना पर आसीन्द थानाप्रभारी व तहसीलदार ने पहुंचकर समझाइश के प्रयास किए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन उनकी मांगों को कोई तवज्जो नहीं दे रहा है। विधायक जब्बरसिंह सांखला, गुलाबपुरा एसडीएम आलोक जैन व संत रामदास पाटन ने आकर समझाइश की। इसके बाद अपराह्न 3.15 बजे दोनो कार्यकर्ता नीचे उतरे। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई का आश्वासन

भगवा फोर्स के जिला अध्यक्ष नकुल सोनी, नगर अध्यक्ष सूरजमल गुर्जर, शंभूगढ़ अध्यक्ष लोकेश साहू, शिवसेना अध्यक्ष प्रेम गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

विधायक सांखला एवं संत रामदास ने कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। विधायक ने कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वे खुद आंदोलन में शामिल होंगे।

Home / Bhilwara / अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग, टावर पर चढ़े दो युवक, 12.15 घंटे टावर पर रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो