वाणी मनुष्य का जीवन बना सकती और बिगाड़ भी
भीलवाड़ाPublished: Jul 14, 2020 07:29:14 pm
यह विचार सुकनमुनि ने शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन में मंगलवार को धर्मचर्चा करते हुए व्यक्त किए।
Voice can make a man’s life and also spoil in bhilwara
भीलवाड़ा .
वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक है। वाणी ही मनुष्य का भाग्य बना भी सकती है तो बिगाड़ भी सकती है। यह विचार सुकनमुनि ने शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन में मंगलवार को धर्मचर्चा करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वाणी में संयम होना चाहिए। इंसान को अपने शब्दों पर कन्ट्रोल रखना चाहिए। वाणी ही मनुष्य के चरित्र का निर्माण भी करती है, वाणी हीरे की तरह अनमोल है। इसकी कीमत नहीं लगा सकतें है। मुख से निकले शब्द मनुष्य को जोड़ सकते हैं और तोड़ भी। शब्दों में विवेक जरूर होना चाहिए। वरूण मुनि ने कहा कि इंसान को मोक्ष तभी मिल सकता जब व्यक्ति कर्मो का क्षय करे वो धर्म करने पर ही संभव हो पाएगा।
…..
मृत्युंजय महादेव की प्राण प्रतिष्ठा
भीलवाड़ा . हठीले हनुमान मन्दिर, विवेकानंद नगर सन्तोष कॉलोनी में शिवजी मंदिर नहीं होने से कॉलोनी वासियों ने श्री शिव परिवार, मृत्युंजय महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सावन के पवित्र महीने में मन्दिर में मृत्युंजय महादेव के तीन पंडितो व कॉलोनी वासियों की ओर से सावन के दूसरे सोमवार से 09 दिवसीय महा मृत्युंजय का जाप किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राठौड़ ने बताया कि 29 जुलाई से मन्दिर परिसर में ही चारभुजा नाथ की स्थापना के लिए भूमि पूजन कर मन्दिर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।