script

साध्वी ने क्यों कहा आज का दिन बड़ा

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 17, 2019 11:35:57 am

Submitted by:

Suresh Jain

तेरापंथ का स्थापना दिवस नागौरी गार्डन तेरापंथ भवन में मनाया

Why did the Sadhvi say this day is bigger in bhilwara

Why did the Sadhvi say this day is bigger in bhilwara

भीलवाड़ा।

तेरापंथ का २६०वां स्थापना दिवस नागौरी गार्डन तेरापंथ भवन में मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी साधना ने कहा कि आज के दिन का बड़ा महत्व है। साध्वी संपूर्ण यशा ने कहा गुरु पूर्णिमा के दिन शाम 7.25 बजे मुनि भीखण आदि संतों ने दीक्षा ग्रहण की। मुनि भीखण आचार्य भिक्षु के रूप में अभिमंत्रित हुए। साध्वी प्रमुखा का दीक्षा दिवस भी मनाया गया। साध्वी संमतिप्रभा ने भी उद्बोधन दिया। सभा उपाध्यक्ष जसराज चोरडिय़ा, युवक परिषद अध्यक्ष विमल पीतलिया, महिला मंडल मंत्री मेना कांठेड़ ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सभा मंत्री अशोक सिंघवी ने किया।
https://www.patrika.com/bhilwara-news/guru-purnima-in-bhilwara-1-4846298/


गुरु बिना जीवन नहीं
किसी व्यक्ति का गुरु नहीं है को उसका जीवन भी बेकार है। यह बात जैन साध्वी राजश्री ने सुभाषनगर जैन स्थानक में कही। साध्वी सत्यप्रभा ने कहा कि तन-मन नहीं, आत्मा की जागृति से आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रवेश संभव है। सुभाषनगर संघ मंत्री बंशीलाल बोहरा ने बताया कि संघ अध्यक्ष हेमन्त कोठारी, चांदमल सूरिया, रेखा पानगडिय़ा, दीपिका सुराणा, रजनी बापना, नेहा छाजेड़ व वन्दना मेहता ने भी विचार व्यक्त किए।

बापूनगर महावीर भवन में साध्वी इन्दुप्रभा ने कहा कि गुरु के आशीष मात्र से जीवन का कल्याण हो सकता है। संघ मंत्री अनिल विशलोत ने बताया कि धर्मसभा को दर्शनप्रभा, समीक्षाप्रभा ने भी सम्बोधित किया। संघ अध्यक्ष चन्दनमल संचेती ने बताया कि रविवार को सामुहिक दया दिवस मनाया जाएगा। शान्ति भवन में साध्वी संयमप्रभा व शशिप्रभा ने कहा कि सच्चा गुरु वह है, जो अनुयाइयों को सद्मार्ग दिखाए। धर्मसभा को अन्य साध्वियों ने भी सम्बोधित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो