script13 को होगा शीत ऋतु का आगाज | Winter will start on 13th in bhilwara | Patrika News

13 को होगा शीत ऋतु का आगाज

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 11, 2019 08:14:21 pm

Submitted by:

Suresh Jain

आरती के बाद बांटेंगे खीर

Winter will start on 13th in bhilwara

Winter will start on 13th in bhilwara

भीलवाड़ा।
Sharad Purnima 2019 आश्विन माह की शुरुआत से कार्तिक अंत तक शरद ऋतु रहती है। शरद ऋतु में दो पूर्णिमा आती है। इनमें अश्विन की पूर्णिमा अहम मानी गई है। इसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है। 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है, जिसे कोजगार पूर्णिमा, जागृति पूर्णिमा या कुमार पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
Sharad Purnima 2019 पंडित अशोक व्यास ने बताया कि कुछ रातों का बड़ा महत्व है। इनमें नवरात्र, शिवरात्रि और शरद पूर्णिमा शामिल हैं। शहर के खाखरा वाला बालाजी, संकट मोचन हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को रामायाण पाठ की शुरुआत होगी। रविवार को हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ रामायण का समापन होगा। शरद पूर्णिमा की शाम को भजन संध्या, कीर्तन, पूजा-अर्चना के बाद रात 12 बजे आरती की जाएगी।

संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरि ने बताया कि खीर का प्रसाद रात 12 बजे बाद वितरण किया जाएगा।
हैयवंशीय क्षत्रिय कसारा समाज की ओर से शरद पूर्णिमा पर सुंदरकांड पाठ कल्कीपुरा स्थित समाज के पंचायती नोहरे में सत्यनारायण मन्दिर में होगा। आधी रात खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो