script35 injured in bus and trolley collision in gohad square bhind 1 died | Breaking : बस और ट्रॉली की भिड़ंत में 35 लोग घायल, 1 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा | Patrika News

Breaking : बस और ट्रॉली की भिड़ंत में 35 लोग घायल, 1 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

locationभिंडPublished: Jul 10, 2023 10:50:55 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

एक बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 30 से 35 लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है।

Bhind accident
Breaking : बस और ट्रॉली की भिड़ंत में 35 लोग घायल, 1 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

मध्य प्रदेश के ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद सूबे में रफ्तार के कहर के चलते सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम ये है कि, यहां रोजाना सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। रफ्तार के इसी कहर का ताजा मामला सामने आया है प्रदेश के भिंड जिले से। यहां कुछ देर पहले एक बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 30 से 35 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। वहीं, एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.