scriptयहां पड़ रही है सबसे भीषण गर्मी, भिंड में 49 डिग्री के करीब पहुंचा पार | At 48.7 degree Celsius, Madhya Pradesh's Bhind hottest in India | Patrika News

यहां पड़ रही है सबसे भीषण गर्मी, भिंड में 49 डिग्री के करीब पहुंचा पार

locationभिंडPublished: May 14, 2022 04:52:43 pm

Submitted by:

Manish Gite

देश में सबसे भीषण गर्मी मध्यप्रदेश के भिंड में पड़ रही है. यहां का तापमान 48.7 डिग्री से. दर्ज किया गया…।

bhind1.png

 

भिंड। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। 29 साल बाद शुक्रवार को तापमान 48 डिग्री के पार जा पहुंचा है। भिंड में अधिकतम तापमान 48.7 तो नौगांव में 48 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में भी तीन साल बाद मई में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा है। यह स्थिति लगभग यहां तीन साल बाद बनी है। शुक्रवार को 20 से अधिक स्थानों पर लू की स्थिति रही।

मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इस बीच राहत की खबर है। नई दिल्ली में मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन में संभावना जताई कि पूर्वी मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को पहुंच सकता है। हालांकि देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट पर समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। सामान्यतया यह केरल तट पर 1 जून को पहुंचता है। मौसम विभाग का कहना है, अगले 4-5 दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

1993 में बनी थी ऐसी स्थिति

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस तरह की स्थिति करीब 29 साल बाद बनी है। इसके पहले 1993 में भिंड में मई में अधिकतम तापमान 49 डिग्री तक पहुंचा था। इसी तरह 1993 में ही नौगांव में भी तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंचा था।

 

सिस्टम सक्रिय लेकिन नमी नहीं होने से बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के सहायक मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि इस समय उत्तर पश्चिमी गर्म हवाएं लगातार आ रही हैं। इस समय पश्चिमी मप्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी सक्रिय है। यहां से एक द्रोणिका भी गुजर रही है, लेकिन नमी नहीं होने के कारण यह सिस्टम बेअसर साबित हो रहा है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो