scriptदेश की आन और शान पर जान देने के लिए रहें तत्पर | Be ready to lay down your life for the honor and pride of the country. | Patrika News

देश की आन और शान पर जान देने के लिए रहें तत्पर

locationभिंडPublished: Oct 06, 2022 05:58:40 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

पथ संचलन शुरू होने से पूर्व आयोजित बौद्धिक शिविर में बोले पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी

देश की आन और शान पर जान देने के लिए रहें तत्पर

देश की आन और शान पर जान देने के लिए रहें तत्पर

भिण्ड. देश की आन और शान पर जान देने के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए। सौभाग्यशाली हैं वह लोग जिन्हें देश पर कुर्बान हो जाने का अवसर मिला। यह बात पथ संचलन से पूर्व आरएसएस के पूर्व सरकारवा सुरेश जोशी ने बौद्धिक कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आरएसएस राष्ट्र के लिए समर्पित संगठन है। निस्वार्थभाव से सेवा की सीख इसी संगठन से मिलती है। देश पर संकट आने की स्थिति में हम एक दूसरे की मदद के लिए पीछे नहीं हटते। अच्छी सोच और अच्छा व्यवहार संगठन के संस्कार हैं। संघ में रहकर देश सेवा करने वालों का जीवन न सिर्फ अनुशासित हो जाता है बल्कि सुसंस्कृत भी होता है। बौद्धिक कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी विद्यालय क्रमांक 01 परिसर में आयोजित किया गया था। बौद्धिक समापन उपरांत पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन शुरू होने से पूर्व आयोजित बौद्धिक शिविर में बोले पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी
अलग-अलग समुदायों ने की पुष्प वर्षा
पथ संचलन के दौरान मुस्लिम समुदाय के अलावा विभिन्न समुदायों ने आरएसएस कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। इस बीच कुछ लोगों ने बैण्ड बाजों से भी स्वागत किया। शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी विद्यालय क्रमांक 01 परिसर से शुरू हुआ पथ संचलन सब्जी मंडी, पुराना रेलवे स्टेशन, बेटी बचाओ चौराहा, अग्रसेन चौराहा, लश्कर रोड, बतासा बाजार से गांधी मार्केट होते हुए सदर बाजार के रासते वापिस विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुआ।
आज निकलेगी गोहद में भारत जोड़ो यात्रा
गोहद नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से 06 अक्टूबर की सुबह नौ बजे भारत जोड़ा यात्रा निकाली जाएगी। सभी कार्यकर्ता नगर के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तिराहे के निकट स्थित विधायक आवास पर जमा होंगे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक मेवाराम जाटव, जिलाध्यक्ष मान ङ्क्षसह कुशवाह प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो