scriptभाजपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन | BJP protest against state government | Patrika News

भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

locationभिंडPublished: Jan 21, 2019 09:39:20 pm

Submitted by:

Rajeev Goswami

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार बदलते ही प्रदेश में अपराध बढऩे लगे हैं।

BJP, against, state, government, bhind news, bhind news in hindi, bhind news in hindi mp

भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भिण्ड. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर शहर के परेड चौराहे पर एकत्र होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार बदलते ही प्रदेश में अपराध बढऩे लगे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम के नाम कलक्टर छोटे सिंह को ज्ञापन भी दिया।
इसके माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने बताया कि यदि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्रवाई हुई तो भजपा सडक़ों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन में बताया कि सरकार बदलते ही अराजगता फैल गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के काफिले के साथ हादसा होता है और सरकार उसमें नक्सली कनेक्शन मान रही है। इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल को गोलियां से भून दिया गया। जबलपुर के अब्दुल हमीद मंडल के महामंत्री मगन सिद्दीकी पर जानलेवा हमला किया गया है। वे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
गुना में भाजपा कार्यकर्ता के पिता परमाल कुशवाह को गोली मार दी गई। बड़वानी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को बेरहमी से मार डाला गया। दो बार मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष रहे प्रहलाद बंधवार की नृशंस कर दी गई। ये घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि नई सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में असमर्थ है। उपरोक्त घटनाओं के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, राजेंद्र शर्मा राजे, ऊषा नगरिया, राजीव गुप्ता, सीमा शर्मा, मोहम्मद अली, संतोष कुशवाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समस्या सुनने नहीं आए अधिकारी, धरना जारी

भिण्ड. सेवानिवृत्त अल्प पेंशन भोगी कर्मचारियों द्वारा ७५०० रुपए तथा महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग लेकर शुरू किए गए अनशन के सातवें दिन भी कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देने नहीं पहुंचा। सातवें दिन भी उनका अनशन जारी रहा। ईपीएस पेंशनर्स संगठन अध्यक्ष बीके बौहरे ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में पांच बार आंदोलन किया गया इसके अलावा ईपीएफओ कार्यालय पर भी शांतिप्रिय आंदोलन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इस बार भिण्ड शहर के गांधी मार्केट में आंदोलन शुरू किया गया है। संगठन के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगें स्वीकृत नहीं की गईं तो वह अपने आंदोलन को उग्र करने के लिए विवश होंगे। सोमवार को अनशन स्थल पर दिनेश सक्सेना, शेर सिंह जादौन, तिलक सिंह, गोविंदराम सोनी, केदार उपाध्याय मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो