scriptCongress list will be released after the elections are declared | चुनाव घोषित होने के बाद जारी होगी कांग्रेस की सूची- राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य | Patrika News

चुनाव घोषित होने के बाद जारी होगी कांग्रेस की सूची- राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य

locationभिंडPublished: Sep 29, 2023 10:01:36 pm

Submitted by:

Ravindra Kushwah

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने चुनाव आयोग से भाजपा की सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि जब आयोग चुनाव की घोषणा कर देगा, तब हम अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगे। आयोग भाजपा के हिसाब से कार्यक्रम तय करता है इसलिए सरकरी खर्च पर भाजपा अपने बड़े नेताओं के दौरे करवाकर माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मप्र में परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिख रही है और कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य की पत्रकारों से चर्चा
भिण्ड. पार्टी के जिला कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में आचार्य ने कहा कि हमारी सरकार ने ग्वालियर-चंबल में भी निवेश लाने का प्रयस किया था, लेकिन तब तक सरकार गिर गई। मालनपुर में 250 के करीब औद्यागिक इकाइयां थीं, जो अब 70-75 रह गईं हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ी और युवाओं को दीगर गैर कानूनी रास्तों पर जाना पड़ रहा है। शिवराज सरकार के ढाई सौ घोटाले हैं, भिण्ड का भी हाउस रेंटल घोटाला हुआ था। यहां 30 हजार सैनिक भारतीय सैनिक हैं, लेकिन अग्निपथ योजना ने युवाओं का मन खराब किया। स्वास्थ्य की स्थिति खराब है। सांसद संध्या राय के भाषण से भी संसद में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति की बात नहीं आई। यहां मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी इसलिए नहीं हो रहा है। छह दिन पूर्व कलेक्टर अस्पताल गए तो चिकित्सक नहीं मिले, यह स्थिति खराब है। उनके साथ जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता आरपीएन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय भूता, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, संगठन मंत्री इरशाद अहमद, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नरोत्तम चौरसिया मौजूद रहे।
भाजपा में आंतरिक कलह से उतारे बड़े नेता
भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों को प्रत्याशी बनाने के सवाल पर आचार्य ने कहा कि भाजपा में आंतरिक कलह है, जिससे मंत्रियों को उतारा, ताकि वे अपने क्षेत्र में स्वयं जीतें व जिताएं। प्रधानमंत्री सरकारी खर्च पर ब्रांडिंग कर रहे हैं, वे किसी को हासिए पर ला रहे हैं, किसी को सामने ला रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र में जनता चुनाव करती है, जनता जब प्रजा बन जाती है तब कमजोर होती है। कांग्रेस सत्ता में आने पर जनता को अधिकार सौंपती है। कांग्रेस के जीतने का दावा
राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य ने दावा किया मप्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है, छत्तीसगढ़ में कोई चुनौती नहीं है, राजस्थान में लड़ेंगे और भाजपा के अंतर्विरोध उसे पीछे खींच रहे हैं, इसलिए कांग्रेस वापसी करेगी। उज्जैन में लडक़ी के साथ ज्यादती मामले पर उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति खराब बताई। देश के लिए महिला पहलवान यौन उत्पीडऩ की शिकायत करती हैं, लेकिन कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया गया। कटारे को न बोलने देने पर जिलाध्यक्ष ने दिया जवाब
कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा के दौरान अटेर में वहां के पूर्व विधायक और टिकट के संभावित प्रत्याशी हेमंत कटारे को नहीं बोलने देने का मामला आचार्य के सामने लाने पर सफाई शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि भिण्ड में कुछ कुल बोलने से रह गए थे पक्षपात के आरोप लगे थे, इसलिए तय किया गया था कि आगे की यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह व राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया का ही भाषण होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.