scriptसिटी हैरिटेज के रूप में विकसित होगी नक्षत्र वाटिका | Constellation will develop as a city heritage | Patrika News

सिटी हैरिटेज के रूप में विकसित होगी नक्षत्र वाटिका

locationभिंडPublished: Jan 22, 2018 04:56:07 pm

Submitted by:

monu sahu

भिण्ड. शासकीय उत्कृष्ट उमावि नं.०१ में करीब ३० लाख की लागत से विकसित नक्षत्र वाटिका को सिटी हैरिटेज के रूप में विकसित किया जाएगा।

Constellation, develop, city, heritage, bhind news, bhind news in hindi, mp news
भिण्ड. शासकीय उत्कृष्ट उमावि नं.०१ में करीब ३० लाख की लागत से विकसित नक्षत्र वाटिका को सिटी हैरिटेज के रूप में विकसित किया जाएगा। कलेक्टर डा. इलैया राजाटी ने रविवार को करीब एक घंटे तक रुक कर इसके संकेत दिए है। इस अवसर पर उनके साथ आए इंदौर के गार्डन विशेषज्ञ सुशंात भी उपस्थित रहे।
नक्षत्र वाटिका में सभी २७ नक्षत्रों के अनुसार पौधारोपण किया गया है। इन पौधों का नाम भी उसके सामने लगाई गई पट्टिका पर लिखा गया है। कलेक्टर ने उक्त पौधों के सामने पौधों के औषधीय गुणों तथा पर्यावरणीय लाभ के बारे में भी लिखने के लिए कहा है। ताकि यहंा पर आने वाले लोगोंं को पौधों की उपयोगिता के बारें में जानकारी हो सके। गार्डन में अभी आधा सैकड़ा से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इनमें कई खुशबूदार फूलों के पौधे भी हैं तो कई सदाबहार और गर्मी तथा सर्दी के मौसम में खिलने वाले पौधे भी। रविवार को इंदौर से चार सैकड़ा से अधिक गुलाब के पौधे, दो सैकड़ा से अधिक विभिन्न प्रजातियों के अलग-अलग रंग के गुडहल के पौधे भी आ गए है। नक्षत्र वाटिका के बीचोंबीच लाल पत्थर की हट भी बनवाई जा रही है। इसके चारो ओर फुब्बारे भी लगाए गए हैं। गार्डन के सभी पौधों की सिंचाई के लिए अंडर लाइन व्यवस्था भी की गईहै। बाउंड्रीवाल के चारों ओर फूलदार-झाड़ीदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा अंदर की साईड में भी झाड़ीदार पौधों की दीवार खड़ी की जाएगी। साढ़े तीन हजार से अधिक झाड़ीदार पौधे मंंगाए गए हैं। नक्षत्र वाटिका का विधिवत उद्घाटन गणतंत्र दिवस पर करने की तैयारी है। कलेक्टर ने गार्डन को दर्शनीय बनाने के लिए बिहारी स्कूल के संचालक राजेश शर्मा से भी चर्चा की है।
पूर्वी दीवार पर बना अटेर दुर्ग का चित्र, कलकल बहती दिख रही हंै चंबल

नक्षत्र वाटिका की पूर्वी दीवार पर अटेर दुर्ग की विहंगम पेंटिंग बनाकर तैयार कर दी गई है। पेंटिंग में दुर्ग के अलावा कलकल बहती चंबल को भी दिखाया गया है। नदी पर निर्माणाधीन पुल के साथ घडिय़ालों को भी दिखाया गया है। कलेक्टर ने डॉल्फिन का पानी में अठखेलियां करते चित्र भी प्रदर्शित करने को कहा है। पेंङ्क्षटग में नदी के बीच दिखाई दे रही रिवाईन में भी लोगों का चित्र खींच रही हैं। शासकीय उमावि न.०२ के भवन पर लाइटिंग को भी योजना में शामिल किए जाने के प्रयाय किए जा रहेहैं।

ट्रेंडिंग वीडियो