scriptपांच हजार का इनामी बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार | Five, thousand, accused, rape, arrested, bhind news in hindi, bhind n | Patrika News

पांच हजार का इनामी बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

locationभिंडPublished: Mar 21, 2020 10:22:16 pm

Submitted by:

Rajeev Goswami

5 हजार का था इनाम घोषित

पांच हजार का इनामी बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

मालनपुर। पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन में गोहद अनुविभागीय अधिकारी परमाल सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मालनपुर पुलिस ने चार माह से फरार चल रहे बलात्कार के पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। जिसे थाना प्रभारी अशोक गौतम ने दल-बल के साथ मौके से धर दबोचा।
थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश पुत्र नाथू सिंह गुर्जर निवासी ग्राम टीन का पुरा थानी बसैया मुरैना हाल ग्वालियर गोहद में देखा गया है। जिसेक बाद ही प्रभारी अशोक गौतम मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। इसके बाद रणनीति के तहत घेराबंीद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिछले चार महीन से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस निरंतर तलाश कर रही थी। उक्त आरोपी को पकडऩे में उपनिरीक्षक स्वेता शर्मा, आरक्षक आदित्य सिंह, आरक्षक आसिफ कुरेशी, आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक मंगल सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ : . गोहद नगर के वार्ड क्रमांक 16 में 19 वर्षीय युवती के साथ उसके घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि लडक़ी के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के अलावा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में बताया कि 20 मार्च की शाम छह बजे वह अपने घर में काम कर रही थी। तभी आरोपी गोलू कुशवाह ने आकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे अपमानित कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो