scriptमहाशिवरात्रि 2020: रात 2 बजे बड़ा हादसा 3 की मौत,देखें वीडियों | mahashivratri 2020 accident : 3 dead in car accident | Patrika News

महाशिवरात्रि 2020: रात 2 बजे बड़ा हादसा 3 की मौत,देखें वीडियों

locationभिंडPublished: Feb 21, 2020 07:50:45 am

Submitted by:

Amit Mishra

गौरी सरोवर में गिरी कार 3 लोगों की मौत।

mahashivratri 2020 accident : 3 dead in car accident

mahashivratri 2020 accident : 3 dead in car accident

भिण्ड अब्दुल शरीफ रंजीत अहिरवार की रिपोर्ट…
जिले में महाशिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले के ही भारौली गांव के रहने वाले सभी मृतक वनखंडेश्चर मंदिर में कांवर लेकर आए थे। कांवर चढाने के बाद तीनों श्रृद्वालु जैसे ही घर वापस के लिए वैसे ही हादसा हो गया। अचानक श्रृद्वालुओं की कार गौरी सरोवर में गिर गई। गौरी सरोवर में कार गिरने से 3 श्रृद्वालुओं की मौत हो। घटना रात 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार में 3 श्रृद्वालु सवार थे और तीनों लोगों की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से जो तीनों शव को गौरी सरोवर से निकाले गए हैं।

 

लोगों का निकाला शव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर 3 लोगों का शव निकाला। बताया जा रहा है कि जिले के ही भारौली गांव के रहने वाले थे सभी मृतक कांवर भर कर लाए थे। अपनी कावड़ को जोड़ीदार को सौंपने के बाद कार में सवार होकर ग्रह गांव जा रहे थे तभी हादसा हो गया।

 

दूसरा बड़ा हादसा
गौरी सरोवर में कार गिरने का 2 वर्ष में यह है दूसरा बड़ा हादसा। इसके पहले भी यहां इस तरह का हादसा हो चुका हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद है।

ये है मृतक
मृतक बृजमोहन पुत्र परमाल सिंह राजावत निवासी भारौली छोटी चंद्रभान सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह राजावत,लल्ला पुत्र सत्य पुरोहित की घटना में मौत हो गई है।

be.jpg

पुलिस करगी मामले की जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और हादसा किन कारणों से हुआ इसका भी पुलिस जल्द पता लगाएगी।

polk.jpg

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
हादसे में हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो