script-पुल के नीचे उतरने के लिए बनाया झूला, रोलर खिसका मिला | Maintenance, direction, completed, pillar, today, bhind news in hindi, | Patrika News

-पुल के नीचे उतरने के लिए बनाया झूला, रोलर खिसका मिला

locationभिंडPublished: Dec 15, 2019 11:43:19 pm

Submitted by:

Rajeev Goswami

चंबल पुल के मेंटेनेंश का कार्यजारी

-पुल के नीचे उतरने के लिए बनाया झूला, रोलर खिसका मिला

-पुल के नीचे उतरने के लिए बनाया झूला, रोलर खिसका मिला

फूप. हाईवे-92 पर चंबल पुल के मेंटेनेंश का कार्य रविवार को भी जारी रहा। मुंबई की कैफरियटिब कंपनी के इंजीनियरों में निर्देशन में कर्मचारियों ने पुल के नीचे उतर कर पिलर नं.06 पर पूर्व दिशा की ओर बैरिंग का लॉक शाम 5 बजे बदल दिया है। पश्चिम दिशा की ओर नीचे उतरने के लिए सीडिय़ों का झूला बना दिया गया है। सुबह 11 बजे कर्मचारी नीचे उतरेंगे। देर शाम तक काम पूर्ण होने की संभावना है। हैवी लोड वाहनों के लिए पुल को 17 दिसंबर की सुबह से खोल दिए जाने की संभावना है। रविवार दोपहर 12 बजे लोनिवि राष्ट्रीय निर्माण खंड-1 इटावा के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर सिंह, सहायक इंजीनियर सुभाष शर्मा, जूनियर इंजीनियर जितेंद्रसिंह, कैफरियटिव कंपनी के मुंबई सीनियर इंजीनियर चंद्रकांत सिंह ने जायजा लिया। छठवें पिलर के नीचे बैरिंग के पास रोलर भी खिसका हुआ पाया गया है। रविवार को भी कारे और बाइक का आवागमन जारी रहा। हैवी लोड वाहनों का आवागमन रविवार को भी बाधित रहा है। भिण्ड से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को छूछरी- हनुमंतपुरा मार्ग से निकाला जा रहा है।बसों का संचालन होने से यात्रियों को आज भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
कथन

पुल की पूर्व दिशा की बैरिंग बदल दी गई है। इस दौरान रोलर अपने स्थान से खिसका हुआ पाया गया है। ओवरलोड वाहनों से पुल की बैरिंग का लॉक टूटा है और इसी कारण से रोलर भी अपने स्थान से खिसक गया है।
-सुभाष शर्मा सहायक अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय खंड नं.1 इटावा

पूर्व दिशा में बैरिंग और उसके लॉक को बदलने का काम रविवार को पूरा कर लिया गया है। सोमवार को पश्चिम दिशा में उतने के लिए झूला बना लिया गया है। सुबह 11 बजे से काम शुुरू कर दिया जाएगा।
-चंद्रकांतसिह सीरियर इंजीनियर कैफरियटिब कंपनी मुंबई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो