script

परमिट कर बकाया फिर भी दौड़ रहे वाहन

locationभिंडPublished: Jan 15, 2020 11:30:13 pm

Submitted by:

Rajeev Goswami

17 बस ऑपरेटर पर निकला 3.50 करोड़ से अधिक का बकाया परमिट कर

परमिट कर बकाया फिर भी दौड़ रहे वाहन

परमिट कर बकाया फिर भी दौड़ रहे वाहन

अब्दुल शरीफ, भिण्ड. जिले में 40 से ’यादा बस संचालकों पर 10 करोड़ से अधिक की धनराशि परमिट टैक्स के रूप में बकाया है।

इसका जीवंत उदाहरण पत्रिका द्वारा की गई महज 17 बसों की पड़ताल में तीन करोड़ 50 लाख 42 हजार 941 रुपए परमिट टैक्स बकाया के रूप में सामने आया
है। केवल भिण्ड-ग्वालियर रूट पर चलने वाली 17 बसों की यह स्थिति है।

यहां बता दें कि परिवहन विभाग की उदासीनता कहें या अकर्मण्यता कि करोड़ों की धनराशि का परमिट टैक्स बकाया होने के बाद उसे जमा करवाने के प्रति गंभीर होने के
बजाए बस संचालकों को नए सिरे से परमिट जारी कर दिए गए हैं। शासन को गुमराह करने के लिए परिवार के ही दूसरे सदस्यों के नाम परमिट जारी किए हैं। ’यादातर बकायादार बस संचालकों के बेटों के नाम नए पक्के परमिट जारी किए हैं।
प्रदेश में यात्री परिवहन सेवा बदहाल होने के पीछे एक वजह यह भी है कि परिवहन माफिया

पर बकाया परमिट राशि को वसूलने में संबंधित अधिकारियों की रुचि नहीं है। या यूं कहें कि तमाम अनियमिताओं को जानबूझकर नजरअंदाज कर शासन को आर्थिक नुकसान होने दिया जा रहा है।
पत्रिका पड़ताल में सामने आया ये सच

राजवीर सिंह निवासी शास्त्रीनगर भिण्ड की 50 सीटर बस एमपी 06 बी 6164 पर परमिट कर के रूप में कुल 4524101 रुपए बकाया है। उदयवीर सिंह तोमर निवासी शास्त्रीनगर भिण्ड की 50 सीटर बस एमपी 06 बी 6166 पर भी परमिट टैक्स के रूप में 4524101 रुपए बकाया है। परमिट कर बकाया होने की स्थिति को अनदेखा कर उदयवीर सिंह के बेटे अजय तोमर के नाम बस एमपी 30 पी 4151 के लिए नया पक्का परमिट जारी किया गया है। वहीं अरविंद शर्मा निवासी भिण्ड की एमपी 06 बी 6207 पर 4524101 रुपए परमिट टैक्स बाकी है। सुखवीर सिंह कुशवाह निवासी चतुर्वेदीनगर भिण्ड की 38 सीटर बस एमपी 30 एफ 0641 पर 3438321 रुपए परमिट टैक्स बकाया है। बावजूद इसके परिवहन विभाग ने सुखवीर सिंह के बेटे जसवीर सिंह कुशवाह के नाम बस एमपी 06 बी 2207 के नाम नया परमिट जारी कर दिया गया जबकि इन पर भी परिवहन विभाग की ओर से 1906710 रुपए परमिट टैक्स बाकी है। इतना ही नहीं सुखवीर सिंह के दूसरे बेटे प्रेमवीर सिंह कुशवाह के नाम 30 सीटर बस एमपी 30 पी 1082 के लिए नया परमिट जारी कर दिया गया है। सुखवीर सिंह के ही बेटे प्रेमवीर सिंह की दूसरी 30 सीटर बस एमपी 30 पी 0204 के लिए नया परमिट जारी कर दिया गया है। सुखवीर सिंह द्वारा ही कुशवाह बंधु सर्विस नाम की फर्म पर 42 सीटर बस संचालित की गई थी जिसका नंबर एमपी 30 एफ 0016 है। इस बस पर परमिट टैक्स के रूप में 3800249 रुपए बाकी है। महेश सिंह निवासी चतुर्वेदी नगर की 23 सीटर मिनी बस एमपी 06 बी 6461 पर 2081091 धनराशि परमिट टैक्स के रूप में बाकी है। महेश सिंह के बेटे किशनपाल सिंह के नाम 30 सीटर बस एमपी 30 पी 0214 के लिए नया परमिट जारी किया है। किशनपाल सिंह की दूसरी 51 सीटर बस एमपी 30 पी 0321 पर 28764 रुपए परमिट टैक्स बकाया होने के बावजूद परमिट जारी कर दिया गया। किशनपाल सिंह की ही तीसरी 50 सीटर बस एमपी 13 पी 2081 के लिए नया पक्का परमिट जारी कर दिया गया है। मुन्नी देवी त्रिपाठी निवासी महावीरगंज भिण्ड की 30 सीटर बस एमपी 30 पी 0146 पर 2714459 रुपए परमिट टैक्स का बाकी है। बावजूद इसके मुन्नी देवी त्रिपाठी निवासी महावीरगंज भिण्ड की 32 सीटर दूसरी बस एमपी 30 पी 1019 के लिए नया पक्का परमिट जारी कर दिया गया। योगेंद्र सिंह जादौन निवासी हॉउसिंग कॉलोनी भिण्ड की 48 सीटर बस एमपी 41 एफ 0189 पर 3029528 रुपए परमिट टैक्स बकाया है। योगेंद्र ङ्क्षसह जादौन के बेटे आलोक जादौन के नाम 44 सीटर बस एमपी 30 पी 0192 पर 35941 रुपए परमिट टैक्स शेष है। श्याम सुंदर त्रिपाठी निवासी मछण्ड मिहोना की 24 सीटर बस एमपी 30 पी 0108 पर 2232103 रुपए परमिट टैक्स का बाकी है। अरविंद भदौरिया निवासी बॉम्बे बिल्डिंग के पीछे अटेर रोड भिण्ड की 24 सीटर बस एमपी 30 पी 0106 पर 2171572 रुपए परमिट टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अरविंद भदौरिया की भाभी सरिता भदौरिया निवासी अटेर रोड भिण्ड की 51 सीटर बस एमपी 30 पी 0270 को नया परमिट जारी कर दिया जिन पर भी परमिट टैक्स के रूप में 32000 रुपए बकाया है। कलियान सिंह यादव निवासी गांधी नगर भिण्ड की 32 सीटर बस एमपी 30 ई 0126 पर 3362421 रुपए परमिट टैक्स बाकी है। इसकी अनदेखी कर परिवहन कार्यालय से कलियान सिंह के बेटे राहुल यादव निवासी गांधी नगर भिण्ड की 32 सीटर बस एमपी 30 पी 0120 के लिए नया पक्का परमिट जारी कर दिया गया है। यहां बतादें कि सभी बस ऑपरेटर को फिटनेस प्रमाण पत्र तक दे दिए गए हैं।
-इतनी बड़ी राशि बकाया है फिर भी नए परमिट जारी किया जाना गंभीर विषय है। इस मामले में जानकारी लेकर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

छोटे सिंह, कलेक्टर भिण्ड

-बसों को परमिट हम जारी नहीं करते हैं इसलिए परमिट टैक्स बकाया होने के बावजूद उन्हीं बस ऑपरेटर्स के परिजन के नाम नए परमिट हो गए हैं तो उनके परमिट निरस्त किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित करेंगे।
अर्चना परिहार, जिला परिवहन अधिकारी

ट्रेंडिंग वीडियो