scriptबाजार बंद, साइकिल रैली निकाली, सीने पर चिपकाए गैस सिलेंडर के पोस्टर | protest of congress against price hike of petrol diesel and cylinder | Patrika News

बाजार बंद, साइकिल रैली निकाली, सीने पर चिपकाए गैस सिलेंडर के पोस्टर

locationभिंडPublished: Feb 20, 2021 11:11:22 pm

कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्यवृद्धि का किया विरोध, पूर्व मंत्री की अगुवाई में कार्यकर्ता व युवाओं ने किया प्रदर्शन

बाजार बंद, साइकिल रैली निकाली, सीने पर चिपकाए गैस सिलेंडर के पोस्टर

बाजार बंद, साइकिल रैली निकाली, सीने पर चिपकाए गैस सिलेंडर के पोस्टर

भिण्ड. रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को साइकिल रैली निकाली। इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर के पोस्टर सीने पर चिपकाकर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान आधे दिन के लिए बाजार बंद रहा। मृल्यवृद्धि का विरोध भिण्ड शहर के अलावा जिले के लहार, मौ एवं गोहद में भी किया गया। शहर में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के नेतृत्व में गौरी सरोवर के पूर्वी किनारे पर स्थित चौधरी दिलीप सिंह आवास से साइकिल रैली शुरू की गई। प्रौढ़ एवं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम युवा भी शामिल रहा। रैली गौरी के पूर्वी किनारे से शुरू होकर माधवगंज हाट, किला रोड, हनुमान बजरिया, गांधी मार्केट तथा सदर बाजार, परेड चौराहा, इटावा रोड, अटेर रोड, बंगला बाजार, लश्कर रोड, बस स्टैण्ड होते हुए वापिस चौधरी दिलीप सिंह के आवास पर समाप्त हुई।
परेड चौराहे पर नारेबाजी

भिण्ड शहर के परेड चौराहे पर जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, डॉ. राधेश्याम शर्मा, भगवानदास बाबा सेंथिया, संजय भूता, मुकेश गर्ग, राहुल कुशवाह, महेश जाटव, अशोक जैन, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष संदीप मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले नारेबाजी कर प्रदर्शन किया बाद में सांकेतिक धरना भी दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि यूपीए सरकार में कच्चे तेल की जो दरें थीं कमोबेश वही दरें वर्तमान में भाजपा सरकार में भी हैं। बावजूद इसके पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के दाम दोगुने हो गए हैं। इसी क्रम में डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरत में उपयोग किए जाने वाले रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल की कीमतों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मौ कस्बे में 2 बजे तक रहा बाजार बंद

स्थानीय कांग्रेस कर्यकर्ताओं के आह्वान पर मूल्यवृद्धि के खिलाफ मौ कस्बे में दोपहर २ बजे तक बाजार बंद रखा गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित अन्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शरीक रहे।
गोहद एवं लहार में भी रैली निकाली

गोहद में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा की अगुवाई में शहर अध्यक्ष टोनी दीपक, बंटी शर्मा, केदार कौशल, अवध बिहारी बसाना, जावेद पठान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। वहीं लहार में कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बाजार बंद कराया तथा एसडीएम आवास पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इसके अलावा रौन, मेहगांव, गोरमी आदि कस्बों में भी प्रदर्शन किए गए।
लोसपा ने शांतिपूर्ण बंद कराया बाजार

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के श्याम सुंदर सिंह यादव, निशार कुरैशी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोसपा नेताओं ने बताया कि निजी क्षेत्र की कंपनियों में सेवारत कर्मचारियों के वेतन कम किए जाने के अलावा रसोई गैस, डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ाए जाने से आमजन का जीवन कष्टप्रद हो गया है। आमदनी से दोगुना खर्च हो रहा है। ऐसे में लोगों के सामने भुखमरी के हालात पैदा होने की स्थिति निर्मित हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो