scriptजान जोखिम में डालकर शहर को गंदगी से मुक्त कर रहे लोगों को RSS के सदस्यों ने किया सम्मानित | Rashtriya Swayamsevak members karmveer ko kiya sammanit | Patrika News

जान जोखिम में डालकर शहर को गंदगी से मुक्त कर रहे लोगों को RSS के सदस्यों ने किया सम्मानित

locationभिंडPublished: Apr 04, 2020 11:48:27 am

Submitted by:

Amit Mishra

नगद राशि देकर सम्मानित किया।

karmveer ko kiya sammanit

karmveer ko kiya sammanit

भिंड @अब्दुल शरीफ की रिपोर्ट…
कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए चल रहे लॉक डाउन में जहां लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं वहीं सफाई कर्मचारी ऐसे खतरे में भी जान जोखिम में डालकर शहर को गंदगी से मुक्त रखने में अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं।

गंदगी साफ करने का काम कर रहे
ऐसे ही कर्मवीरों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर साल तथा एक लिफाफे में नगद राशि देकर सम्मानित किया। 22 मार्च से शहर में लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर गंदगी साफ करने का काम कर रहे हैं।

इनको किया सम्मानित
सफाईकर्मी शीला देवी, नितिन वाल्मीक, रामकिशोर, अजीत कुमार, अखिलेश कुमार,राजेश वाल्मीक, शैलेंद्र वाल्मीक, रंजीत वाल्मीक, बृजेश कुमार, वीरेश कुमार एवं दिलीप कुमार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्य मनीष ओझा , डॉक्टर योगेंद्र यादव, सुनील तिवारी, रामानंद शर्मा, दिनेश मिश्रा एवं आशीष शर्मा ने सम्मानित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो