scriptओलावृष्टि से पीडि़त 4 हजार 768 किसानों के खाते में पहुंची राहत राशि | Relief amount reached in the account of 4 thousand 768 farmers sufferi | Patrika News

ओलावृष्टि से पीडि़त 4 हजार 768 किसानों के खाते में पहुंची राहत राशि

locationभिंडPublished: Jun 18, 2020 11:40:51 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

तहसील अटेर एवं सुरपुरा क्षेत्र के करीब 10435 किसानों की रबि की फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई थी। जिसका राजस्व विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति आंकलन पूर्व में ही कराया जा चुका है, लेकिन आंकलन के बाद कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते किसानों को मुआवजे के तौर पर सहायता राशि नहीं मिल पा रही थी।

ओलावृष्टि से पीडि़त 4 हजार 768 किसानों के खाते में पहुंची राहत राशि

ओलावृष्टि से पीडि़त 4 हजार 768 किसानों के खाते में पहुंची राहत राशि

कदौरा. प्रशासन द्वारा ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को मुआवजा दिए जाने से किसानों ने राहत महसूस की है। अटेर एवं सुरपुरा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले किसानों की ओलावृष्टि से नष्ट हुई रबि की फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए तय मानकों के अनुसार लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपए की राशि संबंधित किसान के बैंक खातों में पहुंचा दी गई है। वहीं जिन किसानों को राशि नहीं मिल पाई है। वह किसान भी अपना खाता नंबर उपलब्ध कराकर मुआवजा राशि हासिल कर सकते हैं।

दरअसल, तहसील अटेर एवं सुरपुरा क्षेत्र के करीब 10435 किसानों की रबि की फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई थी। जिसका राजस्व विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति आंकलन पूर्व में ही कराया जा चुका है, लेकिन आंकलन के बाद कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते किसानों को मुआवजे के तौर पर सहायता राशि नहीं मिल पा रही थी।

वहीं लॉकडाउन खत्म होते ही सरकार ने किसानों को ओलावृष्टि की मुआवजा राशि आवंटित करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते अभी तक अटेर तहसील एवं सुरपुरा क्षेत्र के ओलावृष्टि से प्रभावित 10 हजार 435 किसानों में से 4 हजार 768 किसानों के बैंक खातों में 3 करोड़ 42 लाख 73 हजार 949 रुपए की राशि पहुंचा दी गई है। वहीं शेष 5 हजार 667 किसान अपना खाता नंबर प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराए जाने की वजह से राहत राशि से वंचित रह गए हैं।

 

शासन के निर्देशानुसार ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को राहत राशि उनके बैंक खातों में पहुंचना शुरू हो गई है। अभी 4 हजार 768 किसानों को राहत राशि पहुंचाई जा चुकी है। शेष जिन किसानों ने बैंक खाता नंबर उपलब्ध नहीं कराए हैं। उन्हें भी जल्द ही खाता नंबर लेकर राशि आवंटित कर दी जाएगी।

– रामजीलाल वर्मा, तहसीलदार अटेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो